शुक्रवार, 28 फरवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 28 Feb 2020 04:33:58 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 28 फरवरी, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 28 फरवरी, 2020 का राशिफल

मेष : नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में ब्यय संभव। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे।    
बृषभ : परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी।     
मिथुन : सामाजिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों में भागेदारी संभव। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनायें। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने। 
कर्क : कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधियों का भरपूर लाभ मिलेगा। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। 
सिंह : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। दुविधाओं को त्यागें।

कन्या : नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में खुशहाली रहेगी।      
तुला : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं।     
वृश्चिक : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धि के आसार बनेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता मिलने के आसार हैं।     
धनु : कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साह का संचार होगा। कठिन एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।         
मकर : तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। हंसमुख स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।     
कुंभ : प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
मीन : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment