बृहस्पतिवार, 27 फरवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 27 Feb 2020 05:42:00 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 27 फरवरी, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 27 फरवरी, 2020 का राशिफल

मेष : निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। घर में खुशहाली रहेगी।
बृषभ : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। अवरोधित कार्य हल होंगे। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति होगी।
मिथुन : सगे-संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा। अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। राजनीतिज्ञों को ग्रहों का सहयोग मिलेगा।
कर्क : अच्छी आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। बीती बातों को भूलें।
सिंह : भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।

कन्या : नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। किसी नये कार्य की ओर आपका रुझान बढ़ेगा।
तुला : पारिवारिक व्यस्तताएं बढ़ेंगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लायेगी। घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय का योग है। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।
वृश्चिक : प्रियजनों का सनिध्य प्राप्त होगा। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा।
धनु : मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। नये संबंधों के प्रति निकटता बढ़ेगी। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें। क्रोध पर नियन्तण्ररखें और दूसरों पर कटाक्ष भाषा का प्रयोग न करें।
मकर : कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी से भावनात्मक कष्ट संभव।
कुंभ : महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
मीन :  ईष्र्या भाव का त्याग करें और मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। भावनात्मक समस्याओं पर संबंधों में खुलकर बात करें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment