बुधवार, 26 फरवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 26 Feb 2020 05:34:00 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 26 फरवरी, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 26 फरवरी, 2020 का राशिफल



मेष : जीवन साथी के साथ मधुर वाणी का प्रयोग करें। वक्त के साथ समझौता कर वर्तमान में चलने की चेष्ठा करें। अपने कार्यक्षेत्र को ही अपनी पूजा समझें और स्वयं को उसी में केंद्रित करें।
बृषभ : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें, तभी जीवन में सही प्रगति संभव है। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं।
मिथुन : विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। किसी महत्वपूर्ण प्रयास में आर्थिक अभाव रहेगा।
कर्क : आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।  बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग का लाभ उठाएंगे। सफलताएं क्षमताओं का एहसास कराएंगी। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु केंद्रित होंगे।
सिंह : परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों का लाभ मिलेगा।

कन्या : महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेंगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्र बढ़ेगा।
तुला : महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साहित होंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। कोई छोटी सी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।   
वृश्चिक : नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियों से विचार-विमर्श करें। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। व्यावसायिक यात्राओं का योग है।
धनु : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का संचार होगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें। महत्वपूर्ण अभिलाषाओ की पूर्ति होगी। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।
मकर : वर्तमान कार्य से मन असन्तुष्ट होगा। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक डंग से निर्वहन् करें। भविष्य के प्रति मन में चिंताएं उत्पन्न होंगी। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।
कुंभ : पारिवारिक दायित्वों की चिंता उत्पन्न होंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
मीन : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। छोटी-छोटी पारिवारिक बातें बाहरी लोगों से न कहें। भावना से उद्वेलित मन संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment