बुधवार, 12 फरवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 12 Feb 2020 12:12:48 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 12 फरवरी, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 12 फरवरी, 2020 का राशिफल

मेष : कुछ नये मार्गों से प्रगति के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा।    
बृषभ : पुरानी बातों को सोचकर मन भाव-विभोर होगा। निराशा प्रगति में बाधक है। अत: इसे छोड़ें। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ मिलेगा। व्यावसाय में सफलता से उत्साहित होंगे।          
मिथुन : जीविका में लाभ के आसार हैं। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें। बकाया धन प्राप्ति का योग है। सब कुछ छोड़ परिवार को एकजुट बनाये रखने का प्रयास करें। अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन परेशान होगा।    
कर्क : निकट संबंधों में दूरियों को दूर करने का प्रयास करें। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। आपका अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में गंवायेगा। 

सिंह : जीविका में सामान्य व्यस्तता रहेगी। काफी दिनों से अवरेधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।       
कन्या : परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन में चिंता संभव। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति के अच्छे आसार बनेंगे। कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। राजनीतिज्ञों का भरपूर लाभ मिलेगा। 
तुला : कमजोर मनोबलवश मन चिंताओं से प्रभावित होगा। पारिवारिक कार्यों में अवरोधों से मन खिन्न होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा में निखार आयेगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुकूल चलें।       
वृश्चिक : परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। उत्साह की कमी और कुछ अकेलेपन का एहसास होगा। बड़ों से वाद-विवाद न करें। वैवाहिक संबंध बनने की प्रक्रिया में गति आयेगी।       
धनु : काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। पुरानी बातों को लेकर मन परेशान होगा।      
मकर : कुछ नई योजनाएं मन को उद्वेलित करेंगी। खान-पान में परहेज रखें। रोजगार में कुछ नये आसार उत्साहवर्धन करेंगे। महत्वपूर्ण कायार्ें में लापरवाही न बरतें। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा।
कुंभ : पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। कुछ नये शक्तिवान लोगों से निकटता बढ़ेगी। कुछ नयी समस्याएं पैदा होंगी परन्तु उससे सामना करने की क्षमता आप में भरपूर है।    
मीन : काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। कुछ नये लाभ से उत्साह बढ़ेगा। पुरानी बातों को सोच ऊर्जा का हृास न करें। संघर्ष के दिन बीतने वाले है और प्रगति के नये द्वार खुलने वाले हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment