मंगलवार, 11 फरवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 11 Feb 2020 12:44:11 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 11 फरवरी, 2020 का राशिफल।


मंगलवार, 11 फरवरी, 2020 का राशिफल


मेष : कार्य क्षेत्र में थोड़ा सरल व समझौतावादी रहने का प्रयत्न करें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। स्थिति व समय के साथ समझौतावादी बने। 
बृषभ :  पुरानी बातों कों भूल कर वर्तमान के साथ समझौता करें। निर्थक छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव संभव। प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा।
मिथुन : भविष्य संबंधित योजनाएं मन में प्रभावित होंगी। पारिवारिक समस्याएं बार-बार परेशान करेंगी, लेकिन ऐसी स्थिति में स्वविवेक आपका सहायक सिद्ध हो सकता है।   
कर्क : आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। प्रणय संबंधों को लेकर मन चिन्तित रहेगा। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है।   
सिंह : गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे। परिवार को सुव्यवस्थित चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। उत्सापूर्वक नई योजनाओं में सक्रीय होंगे। 
कन्या : किसी अचल सम्पत्ति की लेने की योजना बन सकती है। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। लेकिन विरोधियों की सक्रीयता भी अपेक्षित है अत: सावधान रहें। 

तुला : किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। मन पर नियन्तण्रकर कर्तव्यों के निर्वहन में केन्द्रित हो। परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा।   
वृश्चिक : नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन असमर्थ होगा। पुरानी बातों को स्मरण कर मन उदास होगा। महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा।   
धनु : नकारात्मक विचारों को त्याग, अपनी क्षमताओं निखारनें का प्रयत्न करें।  पीठ पीछे दूसरों की बुराई न करें। बीते हुए व आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। 
मकर : गलतियों को स्वीकारते हुए संबंधों में क्षमा याचना करें और शान्त भाव से अच्छे कार्यों  द्वारा उसकी प्रायश्चित भी करें।  पूर्वाग्रह वश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें।
कुंभ : आप सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। शासन सत्ता के क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। वसूल पसन्द व स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगी।
मीन: पुरानी घटनाओं से मन ओत-प्रोत होगा। सन्तान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment