सोमवार, 10 फरवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 10 Feb 2020 12:06:32 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 10 फरवरी, 2020 का राशिफल।




सोमवार, 10 फरवरी, 2020 का राशिफल

मेष : महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें।  जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुछ व्यावसायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा।    
बृषभ : कार्य क्षेत्र में थोड़ा ध्यान दे अच्छा होगा कि परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं।   
मिथुन :  कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। जीविका में सामान्य व्यस्तता रहेगी। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन अरुचितकर लगेगा। वातावरण सुखद होगा।  
कर्क : आपका अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में गंवाएगा। मौमस को देखते हुए स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी।
सिंह : पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए भविष्य को सवारें। कमजोर मनोबल के कारण मन में शंकाओं का जन्म संभव। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे।    
कन्या : बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही न करें। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा।   

तुला : परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें।  
वृश्चिक : लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें। हर स्थिति में समय को कोसना ठीक नहीं। आलस्य का त्याग करें। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवायें।    
धनु :  कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें।  
मकर : किसी संबंध में प्रगाढ़ता नीजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। आय के साधन सुलभ होंगे। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा।  
कुंभ : बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। खान-पान में परहेज रखें।  बकाया धन प्राप्ति के योग हैं। 
मीन : वाद-विाद से दूर रहें, अन्यथा कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।  आर्थिक चिन्ताएं मन को परेशान करेंगी। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment