9 से 15 फरवरी तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 09 Feb 2020 12:08:31 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 9 से 15 फरवरी तक का साप्ताहिक राशिफल।


9 से 15 फरवरी तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ तो आप इस सप्ताह सम्बन्धों का अच्छा  लाभ प्राप्त करेंगे। अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन से कठिन समस्याओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। कुछ  किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। पुरानी सभी समस्याओं पर बिजय प्राप्त होगी। भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलें। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी।
वृषभ-ऐसा तो कदाचित नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो और दुख तो सबके जीवन में आते हैं। आप जैसे मजबूत आदमी को हिम्मत नहीं हारना चाहिए क्यों कि आपके उपर पूरे परिवार का दारोमदार टिका है। कुछ अनुठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। बिपरीतलिंगी सम्बन्धों के प्रति आकषर्ण कठिनाईयां संभव। घर-परिवार में व्यय के योग है। आलस्य का त्याग करें।    
मिथुन-इस सप्ताह वर्तमान गोचर की ग्रहों की अनुकूलता आपके लिए काफी लाभप्रद है। कुछ योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। अपने आप पर भरोसा रखते हुए कार्य क्षेत्र में अपने प्रतिभाओं को प्रदर्शन कर अपनी महत्ता सावित करें। अपनी व्यवहारकुशलता द्वारा सम्बन्धों का भरपूर लाभ प्राप्त करेंगे। कार्य क्षेत्र में अपनी वाक्पटुता व व्यवहारकुशलता का भरपूर लाभ उठाएंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगे। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होता नजर आएगा। किसी महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वन्चित कर सकता है।   

कर्क-रोजगार में कोई लाभ के आसार बनेंगे। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केन्द्रित होने में असमर्थ होगा। प्रतिभावान होने के साथ-साथ यदि आप थोड़ा एक्सप्रेसिव बने तो सफलताओं का आसमान छूने लगेंगे। एक तरफ परिवार सुखद स्थिति होगी तो दूसरी तरफ किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखद करेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। आपको प्रगति के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। सोमवार व मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव होगा। कार्य क्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। 
सिंह-इस जीवन मन में दुख और सुख दिन रात की भांति हैं। इसे जीवन के साथ अपनाना व इससे समझौता करके ही चलना पड़ता है। वर्तमान में आपके दिन संघर्ष व चिन्ताओं से भरें पड़े हैं। परन्तु  जीवन साथी के स्वास्थ को लेकर आपका मन परेशान हो सकता है। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता के साथ-साथ पारिवारिक दायित्वों को समयानुकूल पूर्ति के लिए ध्यान केन्द्रित करें। रविवार व मंगलवार का पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव।
कन्या-पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी परन्तु यह आपके वर्तमान को प्रभावित कर रही हैं। नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होगी। किसी धार्मिक अथवा समाजिक कार्य से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ विषम परीस्थितियां आपके कार्य क्षेत्र में बाधक बनेंगी। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। रविवार व सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिन्तित होगा। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। 
तुला-पुरानी बातों को भूल कर जिन्दगी को नये सिरे से प्रारम्भ करें। परिवार में अपनी कद व गरिमा का ख्याल करते हुए यथोचित सभी सम्बन्धों सौम्यता लावें। सोमवार व बुद्धवार को रचनात्मक व सामाजिक कायां में रुचि बनेगी। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे।  बुद्धवार व शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिन्तित होगा। पुराने सम्बन्ध में प्रगाढ़ता तो बढेंगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। कार्य क्षेत्र में बिरोधियों के सक्रीयता से सावधान रहें।
वृश्चिक-इस सप्ताह आपको कुछ चिन्ताएं परेशान कर सकती हैं। नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग होना आवश्यक है। परिजनों के हर छोटी-मोटी बात का बुरा न माने। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय के योग हैं। आकस्मिक कोई जीविका सम्बन्धी यात्रा करनी पड़. सकती है।  सोमवार व मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। ईश्वरीय आस्था से मन में सुख-शान्ति का आभास होगा। अपने हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजकीय कर्मचारियों को काफी व्यस्तता
धनु-सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन अरुचितकर लगेगा। राजनीतिक सक्रीयता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। नई स्थितियां आप में नई प्रतिभाओं का संचार करेंगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। रविवार व सोमवार थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। अनवरत् परिश्रम द्वारा कुछ नई सफलताएं प्राप्त कर सकेंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है।
मकर-सामाजिक सम्बन्धों से अलगाव जैसी स्थिति आप में अवसाद ला सकती है अच्छा होगा कि हर स्थिति में सबसे मिलनसारिता बनाए रखें। अब मौका आ गया है पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा होगा कि पुराने गिलेशिकवे छोड़ सम्बन्धों को मधुर बनाएं और यह तभी सम्भव होगा जब अपने सम्बन्धों की अच्छी घटओं के पल याद करे न कि खराब। रविवार व सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने से लोकप्रियता बढ़ेगी। भौतिक सुखों में बृद्धि होगी। आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र मे केन्द्रित होगा।
कुंभ-पूरे सप्ताह संघर्ष व साधनाभाव के बीच जीवन की नई चुनौतियां आपके समक्ष है। जरुरत है तो सिर्फ मनोबल व धैर्य बनाए रखने की। थोड़ी आर्थिक व परिवाकि चिन्ताएं मन पर दबाव मनाएंगी। यह मायावी जीवन दुख-सुख से परिपूर्ण है। भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का भी अनुभव करायेंगी। परिवार को सहेजने व प्यार का संचार करने मे प्रयत्नशील रहेंगे। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवायें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। शासनसत्ता का लाभ मिलेगा। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। 
मीन-कुछ नए कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। खराब तथा चापलूस प्रवृति के लोगों से  दूरी बनाएं रखें। संतान सम्बन्धी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं। रविवार व मंगलवार को परिवार में कोई धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद सफलता दिलाएंगी। कार्य क्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार व शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment