शनिवार, 8 फरवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 08 Feb 2020 12:42:36 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 8 फरवरी, 2020 का राशिफल।


दैनिक राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:05, काशी-प्रात: 06:37, कानपुर-प्रात: 06:50, पटना-प्रात: 06:29, देहरादून-प्रात: 07:04, गोरखपुर-प्रात: 06:38 लखनऊ-प्रात: 06:48 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:05 काशी-सायं 17:46, कानपुर-सायं 17:55, पटना-सायं 17:37, देहरादून-सायं 17:59 गोरखपुर-सायं 17:43, लखनऊ-सायं 17:52 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 17:05, काशी-सायं 16:47, कानपुर-सायं 16:56, पटना-सायं 16:38, देहरादून-सायं 16:58, गोरखपुर-सायं 16:43, लखनऊ-सायं 16:53 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 06:16, काशी-प्रात: 05:45, कानपुर- प्रात: 05:58, पटना-रात्रि प्रात: 05:36, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 06:16, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 05:46, लखनऊ-प्रात: 05:56 बजे।  राहुकालम 09:00 बजे से 10 :30 बजे तक। राष्ट्रीय माघ 17, शक् संवत् 1940। माघ शुक्ल चतुर्दशी, संवत् 2076, सौर (मकर) माघ मास की 27, प्रविष्टें। जमादि उस्सानी 13, हिजरी 1441 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। माघ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी (13)सायं 16:01 बजे तक, तदन्तर पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ। पुष्य नक्षत्र रात्रि 22:05 बजे तक, तदन्तर ओषा नक्षत्र प्रारम्भ। आयुष्मान योग रात्रि 19:11 बजे तक, तदन्तर सौभाग्य  योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कर्क राशि मे ही संचरण करेगा। भद्रा सायं 16:02 बजे से अर्धरात्रयोत्तर 02:02 बजे  (भूलोक), यायीजय योग रात्रि 22:05 बजे से प्रारम्भ, वत की पूर्णिमा, रवियोग समाप्त रात्रि 22:05 बजे तक, ताईपूषम् (फ्लोटिंग महोत्सव)।      
मौसम :  उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर पूर्ववत् दिन अपेक्षा ठंड में कमी होगी। मध्य एवं उत्तर भारत में भी पूर्ववत् दिन के अपेक्षा तापमान बढ़ेगा।



मेष : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव।           
बृषभ : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। विरोधियों प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।           
मिथुन : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। राजनैतिक सरगर्मियां आपकी व्यस्तता बढ़ाएंगी।
कर्क : दूसरों की सफलता से अपने अन्दर हीन भावना न पाले। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है।             
सिंह : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। किसी विपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।    
कन्या : सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों मधुरता बढ़ेगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। नये कार्यो के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। नाजुक संबंधों मे ताल-मेल बिठाने का प्रयत्न करें।           
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी।        
वृश्चिक : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। रोजगार को लेकर मन चिन्तित होंगा।          
धनु : रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता के योग है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा करें।
मकर : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। रोजगार के क्षेत्र में उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है।        
कुंभ : आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। आसीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वन्चित होगा, अत: इसे सुधारें।
मीन : किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नही है। पारिवारिक संबंधों में कटुता दुश्मनी जैसा न बननें दें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment