बृहस्पतिवार, 13 फरवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 13 Feb 2020 12:01:14 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 13 फरवरी, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 13 फरवरी, 2020 का राशिफल

मेष : काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आर्थिक लाभ होगा। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। आकस्मि यात्रा से लाभ संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा।    
बृषभ : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। अत: व्यावहारिक बने। माता के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें, अन्यथा हानि की आशंका है।
मिथुन : परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। सकारात्मक सोच अपनाते हुए जीवन को सही दिशा दें।   
कर्क : भविष्य को लेकर नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ संभव। प्रतिभाआें के बावजूद हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा।       

सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न बरतें। अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनायें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव।   
कन्या : नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। नये कायार्ें के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव।           
तुला : संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। जरुरत से ज्यादा बोलना व्यक्तित्व पर बुरा प्रभाव डालेगा। इसे सुधारें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे।      
वृश्चिक : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। रोजगार संबंधी नई योजनाओं पर मन केंद्रित होगा। किसी कार्य में सफलता से उत्साहित होंगे।   
धनु : समस्याओं के समाधान से उत्साहित होंगे। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। बातूनी कला का लाभ उठाएंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग है।          
मकर : महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। नीरस स्वभाववश रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में असमर्थ होंगे। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें।       
कुंभ : कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी स्थितियों के साथ समझौतावादी बने। सब कुछ ठीक होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा।        
मीन : परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति चिंता संभव। रोजगार संबंधी यात्राएं करनी पड़ेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment