शुक्रवार, 24 जनवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 24 Jan 2020 02:38:00 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 24 जनवरी, 2020 का राशिफल।


दैनिक राशिफल

मेष : सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। असामाजिक तत्वों से दूरी बनावें। शासनसत्ता का लाभ मिलेगा।
बृषभ :  भावना प्रधान मन जल्द ही दूसरों से प्रभावित हो जाता है। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम सार्थक होगा। प्रणय संबंध के प्रति मन केन्द्रित होगा।               
मिथुन : नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा। अत्याधिक भावुक्ता से भावनात्मक शोषण की भी आशंका है। 
कर्क : भावुक्तावश किसी संबंधी की बातें मन को कष्ट पहुचा सकतीं है। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों के पूर्ति के आसार बनेंगे। भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिन्तित होंगी।             
सिंह : मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि तो होगी परन्तु इससे अभिमानी न बनें। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। परिवार में अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा।        
कन्या : कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी। व्यावसायिक क्षेत्र के प्रतिभा में निखार आयेगा। अपने भाग्य को कोसना छोड़ अपने समय का सकारात्मक दिशा में लगावें।

तुला : किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनो के मतभेद का सामना करना पड़ेगा। कोई अवरोधित काम के प्रति मन विशेष रूप से चिन्तित होगा। अच्छे अवसरों का लाभ उठानें में सक्षम बनें।
वृश्चिक : प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संबंधों की मधुरता हेतु आपस में विश्वास कायम करें। भावुकता वश संबंधों में भावनात्मक शोषण की आशंका है।     
धनु : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें।  परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं। अपने अन्दर नये ऊर्जा की अनुभूति करेंगे। लेकिन बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने की चेष्ठा करें।
मकर : कार्य क्षेत्र मे नये कार्यों से उत्साहित होंगे। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र। मजाकिया स्वभाव आस-पास के वातावरण मे महत्ता तो बढ़ाएगा।
कुंभ : आपमें दूसरों को आकषिर्त करने का अभूतपूर्व क्षमता है इसका भरपूर लाभ मिलेगा। सरल व मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे।  रोजगार में स्थिति को लेकर हीनता का वाश होगा।      
मीन : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय के योग है। पूर्वाग्रहवश अपने निकटस्थ संबंधों के बारें में गलत धारणा पालना ठीक नही।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment