मंगलवार, 14 जनवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 14 Jan 2020 02:40:29 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 14 जनवरी, 2020 का राशिफल।


मंगलवार, 14 जनवरी, 2020 का राशिफल

मेष : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मन कुछ असमान्यताओं का शिकार होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव।    
बृषभ : आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। असीम प्रतिभाआें के बावजूद आपका हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा।       
मिथुन : काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। व्यहार कुशलता व वाक्पटुता से आपकी गरिमा बढ़ेगी। मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों के प्रति लापरवाह होगा।            
कर्क : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। स्वाभिमानी व्यहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी।       
सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। स्वाभिमानी मन व्यावहारिक जगत के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। कार्यक्षेत्र में अनवरत् ब्यस्तता रहेगी। किसी नये क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।         

कन्या : नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। पुरानी स्थितियों में सुधार का समय है। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित दिखेंगे। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उदासीन करेंगे।             
तुला : गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं का समाधान करेंगे भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। माता का भरपूर स्नेह व सहयोग प्राप्त होगा।     
वृश्चिक : समस्याओं के समाधान से उत्साहित होंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।  मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। विरोधियों की प्रबलता रहेगी।
धनु : सगे-संबंधों में आलोचनात्मक रवैया छबि पर बुरा प्रभाव डालेगा। पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। रोजगार में लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे।    
मकर : नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। रोजगार क्षेत्र में प्रयत्न सार्थक होंगे। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम हेतु केंद्रित होंगे।   
कुंभ : अच्छा होगा कि हर स्थिति का नम्रतापूर्वक सामना कर अच्छे व्यक्तित्व के परिचायक बनें। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।      
मीन : व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। विभागीय परिवर्तन से दिक्कतें संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment