शुक्रवार, 25 अक्टूबर, 2019 का राशिफल

Last Updated 25 Oct 2019 12:04:42 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 25 अक्टूबर, 2019 का राशिफल।


शुक्रवार, 25 अक्टूबर, 2019 का राशिफल

मेष : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। असामाजिक तत्वों से दूरी बनावें। शासनसत्ता का लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपकी ऊर्जा देखने लायक है।
बृषभ : परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम सार्थक होगा। प्रणय संबंध के प्रति मन केन्द्रित होगा। भावना प्रधान मन जल्द ही दूसरों से प्रभावित हो जाता है।              
मिथुन : अत्यधिक भावुक्ता से भावनात्मक शोषण की भी आशंका है। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा।
कर्क : भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिन्तित होंगी। भावुक्तावश किसी संबंधी की बातें मन को कष्ट पहुचा सकतीं है। पारिवारिक दायित्वों के पूर्ति के आसार बनेंगे।            

सिंह :  परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि तो होगी परन्तु इससे अभिमानी न बनें। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता मे प्रयत्न सार्थक होगा।       
कन्या : अपने भाग्य को कोसना छोड़ अपने समय का सकारात्मक दिशा में लगावें। सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी। कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में निखार आयेगा।             
तुला : कोई अवरोधित काम के प्रति मन विशेष रुप से चिन्तित होगा। अच्छे अवसरों का लाभ उठानें में सक्षम बनें। जीवन में नीरसता को कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा देवें।
वृश्चिक : संबंधों की मधुरता हेतु आपस में विश्वास कायम करें। भावुकतावश संबंधों में भावनात्मक शोषण की आशंका है। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।
धनु : अपने अन्दर नये ऊर्जा की अनुभूति करेगा। लेकिन बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने की चेष्ठा करें। व्यावसायिक संबन्ंध प्रगाढ़ होंगे।  कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। 
मकर : भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। किसी अचल सम्पत्ति क्रय हेतु प्रयत्न तीब्र। उच्छृंखल व मजाकिया स्वभाव आस-पास के वातावरण मे महत्ता तो बढ़ाएगा।
कुंभ : आपके स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहें। रोजगार में अपनी स्थिति को लेकर मन मे हीनता का वाश होगा। सरल व मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे।     
मीन : भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय के योग है। पूर्वाग्रहवश अपने निकटस्थ संबंधों के बारें में गलत धारणा पालना ठीक नही। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment