बृहस्पतिवार, 24 अक्टूबर, 2019 का राशिफल

Last Updated 24 Oct 2019 12:02:17 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 24 अक्टूबर, 2019 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 24 अक्टूबर, 2019 का राशिफल

मेष : भावनाव से उद्वेलित आपका मन निकटस्थ संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा। किसी की कटुवाणी मन को दुखित कर सकता है। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यवसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी।      
बृषभ : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों को समयानुकूल व सकुशल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहशास करेंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है।
मिथुन : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। रोजगार के क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। लाभकारी सम्बन्धों की नजदीकियां पैदा होंगी।
कर्क : सामाजिक संबन्धों मे सन्तुलित व्यवहार व वाक्यपटुता आपके गरिमा में वृद्धि करेगा। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
सिंह : परिजनो से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मक को न पालें। भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकतीं है। किसी श्रेष्टजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। 

कन्या : कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। महत्पूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।
तुला : किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था में मन चिन्तित होगा। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। शासन-सत्ता के दिशा में केन्द्रित व्यक्तियों के लिए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।   
वृश्चिक : भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाती है, लेकिन रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
धनु : उच्छृंखलता व व्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। भावनाओं पर नियंत्रण कर दायित्वों के प्रति सजग होना, आपके प्रगति का सूचक है। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणम का लाभ प्राप्त होगा।
मकर : परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दो का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है।  भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय के आसार है।    
कुंभ : पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केन्द्रित होगा। नए दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पुराने समस्याओ को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े व्यक्तियों के लिऐ लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।  
मीन : निकटस्थ संबंधों में मधुरवाणी का प्रयोग करें।  नए संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारीवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र मे मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण करें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment