बुधवार, 23 अक्टूबर, 2019 का राशिफल

Last Updated 23 Oct 2019 04:44:13 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 23 अक्टूबर, 2019 का राशिफल।


बुधवार, 23 अक्टूबर, 2019 का राशिफल

मेष : दुविधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा।  
बृषभ : हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी।  
मिथुन : कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साहित होंगे। सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में भागेदारी संभव। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनायें। 

कर्क : नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। कार्यक्षेत्र में संबंधियों का लाभ मिलेगा। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।
सिंह : अंतर्मुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बने। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। 
कन्या : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा।   
तुला : संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयास सार्थक होंगे। नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास करेंगे। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है।
वृश्चिक : पुराने संबंधों से लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा में सफलता मिलेगी।
धनु : घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु सक्रिय होंगे। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। जीवन साथी के साथ मधुरता बढ़ेगी।    
मकर : कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें।      
कुंभ : प्रयासरत क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। 
मीन : नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। नौकरी-पेशे में अधिकारियो व सहकर्मियो के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। राजनीतिज्ञों का शासन-सत्ता में सक्रियता तेज होगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment