100 साल बाद धनतेरस पर बना अजब संयोग, जानिए किस समय में क्या खरीदना होगा शुभ

Last Updated 25 Oct 2019 10:32:15 AM IST

दिवाली पर्व की शुरु आत 25 अक्टूबर धनतेरस यानी ‘धनत्रयोदशी’ से हो जाएगी।


धनतेरस आज (प्रतिकात्मक फोटो)

इस बार धनतेरस के दिन शुक्र प्रदोष और धन त्रयोदशी का महासंयोग बन रहा है। इस दिन ब्रह्म व सिद्धि योग रहेगा। इस दिन जो भी शुभ कार्य या खरीदारी की जाएगी वह समृद्धिकारक होगी।

धनतेरस की पूर्व संध्या पर राजधानी के प्रमुख बाजार देर रात तक गुलजार रहे। लक्ष्मी नगर, सरोजिनी नगर, करोल बाग, चांदनी चौक, विजय चौक, जनकपुरी, उत्तम नगर, रोहिणी, गांधी मार्केट समेत अन्य बाजारों को भव्य जगमग बिजली की लड़ियों से सजाया गया है।

पूजन मुहूर्त : अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद के राष्ट्रीय महासचिव आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा के मुताबिक शुभ मुहूर्त में भगवान धन्वंतरि की पूजा करना शुभ होगा। घरों में पूजन का उत्तम मुहूर्त वृष लग्न में शाम 6 बजकर 12 मिनट से 8 बजकर 28 मिनट रहेगा।

इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद और गैजेट खरीदने के लिए सुबह 9 बजे से दो बजकर 40 मिनट का समय शुभ रहेगा। जिसे वाहन की खरीदारी करनी है उनके लिए दोपहर 2 बजकर 12 तक का समय शुभ है। 

ज्योतिष स्वामी दिव्यानंद के अनुसार धनतेरस के दिन शाम को पूजा करना विशेष फलदायी होता है। पूजा के स्थान पर उत्तर दिशा की तरफ भगवान कुबेर और धनवंतरि की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए।
 

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment