बृहस्पतिवार, 3 अक्टूबर, 2019 का राशिफल

Last Updated 03 Oct 2019 06:43:38 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 3 अक्टूबर, 2019 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 3 अक्टूबर, 2019 का राशिफल

मेष : मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। मन नये धनागम के युक्तियों पर केन्द्रित होगा। कार्य क्षेत्र के किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। निकटस्थ संबंधों में पारदर्शी व कर्तव्यनिष्ठ बनें।    
बृषभ : मन सुन्दर विचारो से सिंचित होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। धार्मिक व पारम्परिक कार्यों में मन केन्द्रित होगा। कोई सृजनात्मक कार्य सम्पादित होगा।
मिथुन : नाजुक संबंधों के भावनात्मक कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनावें। बीते हुए व आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। आकस्मिक ढेर सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे। 
कर्क : पूर्वाग्रहवश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। गलतियों को स्वीकारते हुए संबंधों में क्षमायाचना करें और शान्ति भाव से अच्छे कार्यों द्वारा उसकी प्रायश्चित भी करें।   

सिंह : सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रही जीवन में उत्साह अभाव। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें।   
कन्या : पुरानी बातों कों भूल कर वर्तमान के साथ समझौता करें। मन पर नियंत्रण करें और कर्तव्यनिष्ठ बनें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। मन ढेर सारी पूर्वाग्रह प्रभावित होगा।  
तुला : संबंधों के अनुकूल नैतिक मर्यादा का पालन करें। नाजुक संबंधों में छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगावें। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्ररिश्रम तीव्र होगा। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे।
वृश्चिक : संघर्ष के इन दिनों में धैर्य और हिम्मत से काम लेंवें। किसी अचल सम्पत्ति की लेने की योजना बन सकती है। परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को संजोने मे केन्द्रित होगा।  
धनु : जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। प्रणय संबंधों को लेकर मन चिन्तित रहेगा।  
मकर : प्रियजनों के लिए ऊंची प्रगति के लिए मन प्रेरित करेगा। परिवार मे किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है।
कुम्भ : परिवार को सुव्यवस्थित चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना पड़ेगा। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारें।  
मीन : आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकतें है। प्रणय सम्बन्धों को लेकर मन चिन्तित रहेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment