29 सितम्बर से 5 अक्टूबर, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 सितम्बर से 5 अक्टूबर, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल।
![]() 29 सितम्बर से 5 अक्टूबर, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल |
मेष-किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। किसी नये कार्य में रुचि से मन उत्साहित होगा। घर-परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार हैं। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी किंतु अपयश व लांछन से बचें। गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।
वृषभ-कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। चिंताओं से भरे समय में कुछ अच्छे आसार नजर आयेंगे। अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से निकटता हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।
मिथुन-ईश्वरीय आस्थ बढ़ेगी। मन सामाजिक एवं मांगलिक कार्यों में केंद्रित होंगे। एक साथ कई जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। शासन- सत्ता के लोगों के लिए समय अनुकूल होगा और उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंता संभव। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
कर्क-प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। कार्यक्षेत्र में सफलताओं के अवसर मिलेंगे और प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कटुता की आशंका है। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में कुछ परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन में चिंता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
सिंह-कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
कन्या-विषम स्थितियों में धैर्य से काम लें। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का प्रबल योग है। किसी श्रेष्ठजन के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान होगा। सोमवार एवं बुधवार को किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह लें। आर्थिक कठिनाइयों से परेशान होंगे। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित करेगा। परिजनों की बातों का बुरा न माने।
तुला-यह समय जीवन में बड़े परिवर्तन का समय है। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं रहेंगी। किसी निकट संबंधी के स्वास्थ को लेकर मन परेशान होगा। कुछ महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। मन ईश्वरीय आस्था पर केंद्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
वृश्चिक-प्रयासरत् क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा का योग है। मन को ईश्वरीय आस्था में केंद्रित रखें। अच्छी संभावनाएं मन को उमंगित करेंगी। आर्थिक क्षेत्र में परिवर्तन का समय है। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधियों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
धनु-कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति सुधरने हेतु धनागम के नये स्रेत बनेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम करने के लिए मन केंद्रित होगा।
रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय है। राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता से प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर-नये दायित्वों की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताओं से प्रभावित होंगे। परिवार में सुखद व मांगलिक सप्ताह होगा। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। सामाजिक कार्यों में सक्रियता से लोकप्रियता बढ़ेगी। शुक्रवार एवं शनिवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव छबि को कुप्रभावित कर सकता है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव । शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
कुंभ-बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनेगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। अच्छे विचार प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे। राजनीतिज्ञों को थोड़ी उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है। अनवरत् परिश्रम से महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।
मीन-इस सप्ताह बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कुछ आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। आकस्मिक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी कुन्ठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।
Tweet![]() |