राशिफल, शुक्रवार, 27 सितम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 27 Sep 2019 05:04:41 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए राशिफल, शुक्रवार, 27 सितम्बर, 2019 का राशिफल।


शुक्रवार, 27 सितम्बर, 2019 का राशिफल

मेष: अच्छी योजनाओं के साथ आपकी सक्रीयता प्रगति का मार्ग खोलेगी। योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित करेंगे, और प्रतिभाओं कों उजागर करेंगे। सन्तान सम्बन्धी दायित्वों की पूर्ति होगी।   
बृषभ: किसी महत्वपूर्ण आयोजन की व्यवस्था में मन केन्द्रित होगा। राजनीति में सक्रीयता से आपके वर्चस्व में वृद्धि करेगी। प्रयासरत् क्षेत्र में अवरोधों का समय समाप्त होगा।          
मिथुन: कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। मौसम के परिवर्तन से स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता अपेक्षित है। अच्छी भावनाओं से सम्बन्धों में अच्छी छवि होगी।      
कर्क: अक्सर दूसरों की आलोचना अच्छी बात नहीं। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। व्यावसायिक लाभ के अवसर प्रप्त होंगे। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता सफलता की सूचक है।   

सिंह: नौकरी-पेशे में भी सुखद वातावरण बनेगा। अपनी प्रतिभाओं व क्षमताओं को पहचान सही दिशा में परिश्रम करें। सकारात्मक विचार व नए उद्देश्य से अपने को सक्रीय करें। निराशा व शंकोच छोड़ आशावादी बनें।     
कन्या: किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी। समाजिक संबंधों में सन्तुलित व्यवहार व वाकपटुता आपके गरिमा में वृद्धि करेगी। महत्वाकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी।            
तुला: आवेश में कोई निर्णय मत लें। छोटी-छोटी यात्राएं अपेक्षित है। ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होगा। नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। शंकाओं पर काबू रखें। ईश्वर व अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें।   
वृश्चिक: कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी। अत्यधिक संवेदनशीलता सम्बन्धों में कष्ट की जननी हो सकती है। अत: इस पर नियंत्रण करें।  महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें।    
धनु:  नए रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। अपनी वाकपटुता से सम्बन्धों में लोकप्रियता मिलेगी। धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केन्द्रित होगा। 
मकर: महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मौसम के अनुकूल आहार-विहार पर नियंत्रण करें। भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा। समाजिक सम्बन्धों के निर्वहन में व्यस्तता बढ़ेगी।   
कुंभ: किसी श्रेष्टजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।
मीन: जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी नए कार्य से काफी लोकप्रियता बढ़ेगी। कोई सुखद आसार मन को प्रसन्न करेगा। धार्मिक व समाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment