बृहस्पतिवार, 26 सितम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 26 Sep 2019 05:54:50 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 26 सितम्बर, 2019 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 26 सितम्बर, 2019 का राशिफल

मेष : जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता को बढ़ायेंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीवन साथी का भावनात्मक स्ने प्राप्त होगा।      
बृषभ : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  
मिथुन : राजनीतिज्ञों के लिए राजनीति क्षेत्र में लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। भविष्य की चिन्ताएं मन पर दबाव बनाएंगी। ईरीय आस्था में वृद्धि होगी। असमाजिक तत्वों से दूरी बनावें।   
कर्क : भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। भविष्य की चिंता छोड़ वर्तमान में केंद्रित होने का प्रयास करें। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें।  

सिंह : नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में व्यतीत होगा। स्वास्थ के प्रति थोड़ी सावधानी अपेक्षित है। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव।    
कन्या : निराशावादी विचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ के प्रति सचेत रहे। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। भावनात्मक रुप से मन एकाकीपन का एहसास करेगा।  
तुला : जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।    
वृश्चिक : दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। आलस्य का त्याग करें। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।
धनु : सगे-संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। दूसरों की प्रगति से अपने अंदर हीनता न पालें।     
मकर : अच्छे आचार-विचार से संबंधियों के बीच लोकप्रिय होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह अभाव रहेगा। स्वास्थ का पूरा ख्याल करें। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा।       
कुंभ : भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ पर ध्यान दें।       
मीन : परिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद के अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment