सोमवार, 23 सितम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 23 Sep 2019 04:01:38 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 23 सितम्बर, 2019 का राशिफल।


सोमवार, 23 सितम्बर, 2019 का राशिफल

मेष : प्रशासनिक एवं राजनीतिक संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। आय के साधन सुलभ होंगे।
बृषभ : परिवार में अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण सफलता हेतु मन केन्द्रित होगा। शिक्षा के दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।  
मिथुन :  परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने के आसार हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। कठिनाइयों एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।
कर्क : आमदनी में वृद्धि के योग हैं। अविवाहितों के विवाह तय होने की अत्याधिक संभावना है। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। रोजगार में प्रगति संभव।      
सिंह : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त होगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। किसी सहकर्मी खराब व्यवहार से कष्ट संभव।    

कन्या : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। खुलाबासी चीजें न खायें। शिक्षा की दिशा में थोड़ा परिश्रम की आवश्यकता है। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।  
तुला : कुछ नवीन कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। बकाया धन प्राप्ति के योग हैं। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। विभागीय परिवर्तन से थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।   
वृश्चिक : अत्यधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। व्यवसाय में नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। 
धनु : नशीले पदाथरे का सेवन न करें। आय के साधन सुलभ होंगे। भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त मन में एकाकी की अनुभूति होगी। अपयश व लांछन से बचें। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा।  
मकर : आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। नये कार्यों से लाभ। उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नवीन संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।    
कुंभ : महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध व विलंब से मन चिन्तित। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नये घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। जीविका में व्यस्तता बढ़ेगी। 
मीन: महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। बिगड़े हुए संबंधों में फिर प्रगाढ़ता बढेगी। आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment