मंगलवार, 24 सितम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 24 Sep 2019 02:59:34 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 24 सितम्बर, 2019 का राशिफल।


मंगलवार, 24 सितम्बर, 2019 का राशिफल

मेष : जीविका संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। सुख-साधन हेतु व्यय संभव। यात्रा द्वारा कार्य पूर्ण होने का योग है। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम की आवश्यकता है।
बृषभ : नियोजित परिश्रम द्वारा प्रयासरत कार्यों में सफलता के आसार बनेंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन परिजनों से असंतुष्ट होगा। रोजगार क्षेत्र में प्रयास सार्थक होंगे।      
मिथुन : आंतरिक मनोभाव को परिजनों से प्रकट कर भावनात्मक निकटता बायें। आकस्मिक किसी सुखद स्थिति से मन उत्साहित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं को पहचान कर उनसे दूरी बनायें।        
कर्क : अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्नशील होंगे। परिश्रम का लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहनादि के प्रयोग में सावधानी बरतें।       

सिंह : कोई सुखद समाचार से मन उत्साहित होगा। आय एवं व्यय में संतुलन बनायें। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है। 
कन्या : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु केंद्रित होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दायित्वों की पूर्ति में विलंब से मन में चिंता संभव। 
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। प्रणय संबंधों में मन केंद्रित होगा। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना मन को अरुचिकर लगेगा।
वृश्चिक : आय के साधन सुलभ होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें एवं अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। नये गणमान्य लोगों से संबंध मधुर बनेंगे। काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है।
धनु : जीविका क्षेत्र में प्रगति के आसार बनेंगे। परिश्रम द्वारा धनागम संभव। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा।  जीविका क्षेत्र में किसी नये कार्य से आर्थिक प्रगति के आसार बनेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें।
मकर : महत्वपूर्ण निर्णय में मन दुविधाग्रस्त होगा। भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षा प्रतियोगिता में लापरवाही हितकर नहीं है। घरेलू कार्यों में व्यय संभव। आय एवं व्यय में संतुलन बनायें।
कुंभ : गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनायें। आय एवं व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे। अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। पारिवारिक दायित्वों के प्रति मन केंद्रित होगा। 
मीन : आय से ज्यादा व्यय मन को परेशान करेगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। ग्रह स्थिति आपके अनुकूल है। अत: अनावश्यक कार्यों में समय व्यर्थ करने के बजाय समय का पूरा लाभ उठायें। 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment