22 से 28 सितम्बर, 2019 का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 22 Sep 2019 04:39:45 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 से 28 सितम्बर, 2019 का साप्ताहिक राशिफल।


22 से 28 सितम्बर, 2019 का साप्ताहिक राशिफल

मेष-घर-परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। किसी नये कार्य में रुचि से मन में उत्साह का संचार होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक  सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।     
वृषभ-पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। ईश्वरीय आस्था से पूरिपूर्ण रहेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें। चिंतायें रहेंगी किंतु कुछ अच्छे आसार भी नजर आएंगे। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस लोगों से निकटता हानिकारक हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।     

मिथुन-ईश्वरीय आस्थ बढ़ेगी। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषिर्त होंगे। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख अवसरों का लाभ उठायें। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। एक साथ कई सारी जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। आवेश में किये निर्णय से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। 
कर्क-जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलताओं के अवसर बनेंगे और प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति के लिए समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे। 
सिंह-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। कुछ अप्रिय बातों से कटुता की आशंका है। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। मन में ढेर सारी चिंताओं का समावेश होगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। रानीतिज्ञों से सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में बृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मधुरता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा।
कन्या-कुछ आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। विषम स्थिति में संयम से काम लें। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का योग है। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की व्यस्तता होगी। महत्वपूर्ण कार्यों में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता परिश्रम को सार्थक करेगी। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओ व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केन्द्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातो का बुरा न माने।   
तुला-कुछ महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। यह समय जीवन में बड़े परिवर्तन का है। अविवाहितो के विवाह तक होने का समय है। पुरानी समस्याओं के समाधान के आसार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है तथा। स्थान परिवर्तन का भी योग है। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। मन को रचनात्मक कार्य में लगायें।
वृश्चिक-किसी धार्मिक आयोजन में व्यस्तता बढ़ेगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा का योग है। अच्छी संभावनाएं मन में नये उमंग का संचार करेंगी। आर्थिक क्षेत्र में परिवर्तन का समय है। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। अपने अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति  होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
धनु-आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार हैं। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। 
राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। रोजगार परिवर्तन का समय है। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति के लिए चिंतित होंगे। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी।   राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर-परिवार में कोई मांगलिक आयोजन संभव है। नये दायित्वो की वृद्धि से मन चिंतित होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं प्रभावी होंगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्तता बढ़ेगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रिय होंगे शुक्रवार एवं शनिवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि को कुप्रभावित कर सकता है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव । शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
कुंभ-अच्छे विचारों से प्रतिभा में उभार आयेगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल है। परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। बढ़ती जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। स्वास्थ के प्रति सावधानी बरतें। सोमवार एवं  मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन में चिंता संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक हो सकता है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।
मीन-इस सप्ताह बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। किसी संबंधी से भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। आकस्मिक कोई लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन-सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से निकटता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment