शुक्रवार, 20 सितम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 20 Sep 2019 05:42:27 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 20 सितम्बर, 2019 का राशिफल।


शुक्रवार, 20 सितम्बर, 2019 का राशिफल

मेष : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। प्रशासनिक एवं राजनीतिज्ञों से संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। आय के साधन सुलभ होंगे।   
बृषभ : आमदनी में वृद्धि का योग है। अविवाहितों के विवाह तय होने की अत्याधिक संभावना है। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। रोजगार में प्रगति संभव।     
मिथुन : भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त मन एकाकी की अनुभूति करेगा। अपयश व लांछन से बचें। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। नशीले पदार्थों का सेवन न करें। आय के साधन सुलभ होंगे।       
कर्क : रोजगार में किसी महत्वपूर्ण सफलता हेतु मन केंद्रित होगा। परिवार में अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। शिक्षा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे।    
सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध व विलंब से मन चिंतित होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। जीविका में ब्यस्तता बढ़ेगी।  

कन्या : अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। महत्वपूर्ण कायार्ें को कल पर न टालें। बिगड़े संबंध फिर से प्रगाढ़ बनेनंगे।     
तुला : सगे-संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। कुछ नवीन कार्यों से लाभान्वित होंगे। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बकाया धन प्राप्ति का योग है।  
वृश्चिक : कार्यों के अत्याधिक दवाब एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। रोजगार में सुधार हेतु मन में चिंता संभव। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। व्यवसाय में नयी योजनाओं द्वारा प्रगति होगी।  
धनु : कठिनाइयों एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने के आसार हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। घर में खुशहाली होगी।
मकर : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। शिक्षा की दिशा में थोड़ा परिश्रम की आवश्यकता है। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। महत्वपूर्ण कार्य समय से पूरे करें।   
कुंभ : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त होगा। 
मीन : आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। नये कार्यों से लाभ संभव। नवीन संबंधों का लाभ मिलेगा। उत्साह में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। योजनाओं को फलीभूत करेंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment