बृहस्पतिवार, 19 सितम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 19 Sep 2019 03:16:54 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 19 सितम्बर, 2019 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 19 सितम्बर, 2019 का राशिफल

मेष : मधुरवाणी से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
बृषभ : महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मिथुन : ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी। राजनीतिज्ञों के लिए स्थितियां लाभप्रद रहेंगी। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
कर्क : निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न होने दें। । भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। भविष्य की चिंता छोड़ वर्तमान में केंद्रित होने का प्रयास करें।
सिंह : नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी अपेक्षित है। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव।

कन्या : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। भावनात्मक रूप से मन एकाकीपन का एहसास करेगा। निराशावादी विचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव।
तुला : कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।
वृश्चिक : दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। आलस्य का त्याग करें। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी।
धनु : महत्वपूर्ण दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। दूसरों की प्रगति से अपने अन्दर हीनता न पालें। सगे-संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें।
मकर : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। स्वास्थ का पूरा ख्याल रखें। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। अच्छी भावनाओं से लोकप्रिय बनेंगे।
कुंभ : कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सतर्कता बरतें। नैतिक कर्तव्यों का पालन करें।
मीन : आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। किसी संबंधी अथवा खुद के अस्वस्थता से परेशान होंगे। पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment