बुधवार, 18 सितम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 18 Sep 2019 03:35:32 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 18 सितम्बर, 2019 का राशिफल।


बुधवार, 18 सितम्बर, 2019 का राशिफल

मेष : जीवन की कठिनाइयों के कारण मन में हीन भावना न लावे, अपनी क्षमताओ पर भरोसा करें। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मक को न पालें। अत्यधिक कार्यों की ब्यस्तता से मन परेशान होगा।         
बृषभ : भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक है। किसी नये कार्य में मन केन्द्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुरुप चलें।      
मिथुन : कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी।  कार्यकुशलता व सुन्दर बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा।      
कर्क : जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का अभास होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित ब्यवस्था के लिए के मन चिन्तित होगा।

सिंह : नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगा। शासन-सत्ता से जुड़े व्यक्तियों के लिऐ लाभ केअवसर प्राप्त होंगे। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
कन्या : अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएगी। किसी नये कार्य के सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। किसी महत्पूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा।
तुला : अच्छी ब्यवहारकुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। कुछ कठिनाईयों से मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे। वृद्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार, अविवाहितों के विवाह का योग है।   
वृश्चिक : आवेश में कोई कार्य से हानि संभव। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। परिजनो से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।  शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन चिन्तित होगा।  
धनु : सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति निकट संबंधों में आपकी अच्छी छवि बनेगी। निकटस्थ संबंधों में किसी की कटुवाणी मन को दुखित कर सकता है। कुछ नए आय के संसाधन बनेंगे।        
मकर : पुराने समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। अत्याधिक कार्यों की व्यस्तता से मन परेशान होगा।   
कुंभ : जीविका में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। किसी नये रिश्तें में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ कानूनी मामले भी हल होते नजर आएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केन्द्रित होगा।
मीन : आर्थिक समस्याएं मन पर दबाव बनाएंगी। बहुत सारे अवरोधित कार्य हल होंगे। कार्य क्षेत्र में अपनें बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाऐंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment