बुधवार, 11 सितम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 11 Sep 2019 06:51:56 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 11 सितम्बर, 2019 का राशिफल।


बुधवार, 11 सितम्बर, 2019 का राशिफल

मेष : कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगा।
बृषभ : ‘‘खाली मन शैतान का घर’’ अत: अपने दिनचर्या को सुधारें। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की आकषिर्त मन पर अंकुश लगावें। परिवार में कोई सुखद माहौल बनने का योग है।
मिथुन : आवेश में लिया गया निर्णय से हानि संभव। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। खराब संगत से दूरी बनावें। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मक को न पालें।     
कर्क : किसी की कटुवाणी मन को दुखित कर सकता है। अत्यधिक कार्यों का बोझ आपके अकेली जान पर पड़ सकता है। आकस्मिक नयी आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।               
सिंह : अच्छे व्यवहारकुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। सन्तान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगो के लिए काफी अच्छा समय होगा।      

कन्या : कार्य क्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाऐंगे। क्रोध व शंकाए छोड़ संबंधों में प्यार बिखेरेंगे। अत्यधिक कार्यों की व्यस्तता से मन परेशान होगा। किसी महत्पूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा।          
तुला : किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधोें का सहयोग प्राप्त होगा। हर वक्त अपने को लाचार बनाए रखना अच्छी बात नही, स्वयं को सकारात्मक दिशा देवे। निराशा त्याग कर मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें।       
वृश्चिक : परिश्रम द्वारा नये अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे। कुछ नई प्रबल इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता हेतु या किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की ब्यस्तता से मन बोझिल होगा।
धनु : भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। कोई नई योजना उत्साहित करेगी। भौतिक जगत के चकाचौंध आप प्रभावित होंगे।      
मकर : जीवन साथी से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में लोकप्रियता व वर्चस्व बढ़ेगा। पुराने समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक है।   
कुंभ : वाक्यपटुता व मधुर वाणी से संबंधों में प्रभावशाली होंगे। व्यक्तियों के लिए लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति  किसी नये कार्य में मन केन्द्रित होगा। साधनाभाव से मन चिन्तित होगा।          
मीन : क्षमता से अधिक व्यय भविष्य के लिए चिन्ता उत्पन्न करेगी। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार बढ़ेंगे। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment