बृहस्पतिवार, 12 सितम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 12 Sep 2019 12:31:47 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 12 सितम्बर, 2019 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 12 सितम्बर, 2019 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:04, काशी-प्रात: 05:42, कानपुर-प्रात: 05:52, पटना-प्रात: 05:33, देहरादून-प्रात: 06:00, गोरखपुर-प्रात: 05:40 लखनऊ-प्रात: 05:50 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:30, काशी-सायं 06:05, कानपुर-सायं 06:17, पटना-सायं 05:75, देहरादून-सायं 06:27, गोरखपुर-सायं 06:05, लखनऊ-सायं 06:14 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 05:47, काशी-सायं 05:18, कानपुर-सायं 05:31, पटना-सायं 05:10, देहरादून-सायं 05:46, गोरखपुर-सायं 05:19, लखनऊ-सायं 05:29 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 05:05, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 04:45, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 04:55, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 04:36, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 05:00, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 04:42, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 04:52 बजे। राहुकाल 13:30 बजे से 15:00 बजे। राष्ट्रीय भाद्रपद 21, शक् संवत् 1940। भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी, संवत् 2076, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 28, प्रविष्टें। मोहर्रम् 12 हिजरी 1441 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्दशी अर्धरात्रियोत्तर 05:42 बजे तक तदन्तर चतुर्दशी तिथि ही उदित रहेगी। धनिष्ठा नक्षत्र सायं 04:59 बजे तक तदन्तर शतभिषा नक्षत्र शुरु। सुकर्मा  योग रात 07:35 बजे तक तदन्तर धृति योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कुम्भ राशि में संचरण करेगा। पंचक (पचखा), अनन्त चतुर्दशी व्रत, मध्याहन् मे अनंत पूजा, श्री शिव परिवर्तन उत्सव, आवश्यकीय शुक्र बालक दोष निवृती अर्धरात्रियोत्तर 04:39 बजे।

मौसम : उत्तर पर्वतीय एवं पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं। मध्य-उत्तर क्षेत्रों में कहीं बदली तो कहीं धूप होगी।

मेष : महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों की पुर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। सुंदर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।      
बृषभ : जीविका क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। कुछ व्यावसायिक चिंताओं को लेकर मन परेशान होगा। असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी आपका हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें।
मिथुन : संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति के लिए मन केंद्रित होगा। मांगलिक प्रयासों में तीव्रता आयेगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।
कर्क : जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे। परिवार में कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। अच्छी अभिलाषाएं मन को प्रसन्न रखेंगी। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी।    
सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी।     
कन्या : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को लेकर मन चिंतित होगा। नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। पुरानी बातों का भूलने का प्रयास करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयास सार्थक होंगें।
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद है।
वृश्चिक : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। भौतिक सुख-साधनों की ओर मन आकषिर्त होगा। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।   
धनु : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।  सगे-संबंधों में कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।  
मकर : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। दूसरों की आलोचना करना छोड़ स्वयं को रचनात्मक दिशा में सक्रिय करें। नयी दिशा में सकारात्मक सोच से सफलता के आसार बढ़ेगे।
कुंभ : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। दूसरों की आलोचना करने से पूर्व स्वयं का आकलन करें। रोजगार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समस्याओ के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी।     
मीन : स्वयं को कार्यक्षेत्र में संलग्नता को महत्व दें। नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment