मंगलवार, 10 सितम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 10 Sep 2019 06:28:19 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 10 सितम्बर, 2019 का राशिफल और पंचांग।




मंगलवार, 10 सितम्बर, 2019 का राशिफल और पंचांग

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:03, काशी-प्रात: 05:41, कानपुर-प्रात: 05:52, पटना-प्रात: 05:33, देहरादून-प्रात: 05:59, गोरखपुर-प्रात: 05:39, लखनऊ-प्रात: 05:49 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:32, काशी-सायं 06:08, कानपुर-सायं 06:19, पटना-सायं 05:59, देहरादून-सायं 06:30, गोरखपुर-सायं 06:07, लखनऊ-सायं 06.17 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 04.30, काशी-अप. 03:59, कानपुर-अप. 04:13, पटना-अप. 03:51, देहरादून-अप. 04:30, गोरखपुर-अप. 04.01, लखनऊ-अप. 04.11 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 03:19, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 03:01, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03:10, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 02:52, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 03:12, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02:57, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 03:07 बजे। राहुकाल 03:00 से 04:30 बजे तक। राष्ट्रीय भाद्रपद 19, शक् संवत् 1940। भाद्रपद शुक्ल द्वादशी, संवत् 2076, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 26, प्रविष्टें। मोहर्रम् 10 हिजरी 1441 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। भाद्रपद शुक्ल पक्ष द्वादशी अर्धरात्रियोत्तर 02:42 बजे तक तदन्तर त्रयोदशी तिथि शुरु। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र पूर्वा. 11:10 बजे तक तदन्तर श्रवण नक्षत्र शुरु। शोभन योग सायं 05:47 बजे तक तदन्तर अतिजगण्ड योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात धनु राशि का संचरण करेगा। वामन द्वादशी, वामन पूजा, श्री विष्णु परिवर्तन उत्सव, श्रवश द्वादशी, दूग्ध त्याग व्रतारम्भ, दधि दान, त्रिपुष्कर योग सूर्योदय से पूर्वा. 11:09 बजे तक, स्थायीजय योग पूर्वा. 11:09 से अर्धरात्रियोत्तर 02:43 बजे तक, बुध कन्या राशि में अर्धरात्रियोत्तर 04:59 बजे प्रवेश करेगा, ओणम् पर्व शुरु (4 दिन का), मोहर्रम (ताजिया)।

मौसम : पश्चिमोत्तर-उत्तर पर्वतीय एवं पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में सहित उत्तर के अधिकांश क्षेत्रों में वष्रा के आसार हैं।

मेष : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।
बृषभ : उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। पुरानी बातों को भूलें। आलस्य का त्याग करें। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे।
मिथुन : महत्वपूर्ण जगहों पर वाणी पर संयम रखने की चेष्ठा करें। कोई अप्रत्यासित समाचार अचंभित कर सकता है। संवेदनशील स्थिति में अत्याधिक बोलना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।      
कर्क : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। राजनीतिज्ञों के लिए स्थितियां लाभप्रद रहेंगी।    
सिंह : भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। ईरीय आस्था बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा।  
कन्या : निराशावादी विचारों का त्याग करें।  महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव।  
तुला : कुछ पारिवारिक चिंताएं मन को दुखित करेंगी। पुरानी मर्मस्पर्शी बातें आपको भावनात्मक रूप से नीरस बना सकती हैं। स्वास्थ संबंधी कुछ कठिनाइयां मन को परेशान करेंगी।
----वृश्चिक : महत्वपूर्ण दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कायरे के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा। मन को सकारात्मक दिशा की ओर  सक्रिय करते हुए स्वयं को ऊर्जावान बनाए रखें।     
धनु : जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग उत्साह का संचार होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।   
मकर : किसी संबंधी अथवा स्वयं की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।     
कुंभ : किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। सगे-संबंधों में अपने नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में व्यतीत होगा। नये कायरें में ब्यस्तता बढ़ेगी।      
मीन : अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। अपने स्वास्थ का पूरा ख्याल रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment