मंगलवार, 13 अगस्त, 2019 का राशिफल

Last Updated 13 Aug 2019 12:06:26 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 13 अगस्त, 2019 का राशिफल।


मंगलवार, 13 अगस्त, 2019 का राशिफल

मेष : विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। स्थिति व समय के साथ समझौतावादी बने। कार्य क्षेत्र में थोड़ा सरल व समझौतावादी रहने का प्रयत्न करें। भविष्य सम्बन्धित योजनाएं मन में प्रभावित होंगी।  
बृषभ : निर्थक छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव संभव। प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा। पुरानी बातों कों भूल कर वर्तमान के साथ समझौता करें।
मिथुन : पारिवारिक समस्याएं बार-बार परेशान करेंगी, लेकिन ऐसे स्थिति में स्वविवेक आपका सहायक सिद्ध हो सकता है। भविष्य सम्बन्धित योजनाएं मन में प्रभावित होंगी।  
कर्क : प्रणय संबंधों को लेकर मन चिन्तित रहेगा। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकतें है। आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे।  
सिंह : परिवार को सुव्यवस्थित चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। उत्साह पूर्वक नयी योजनाओं में सक्रीय होंगे। गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे।
कन्या: कुछ कठिनाईयों का समाधांन होगा। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। लेकिन विरोधियों की सक्रीयता भी अपेक्षित है किसी अचल सम्पत्ति की लेने की योजना बन सकती है।

तुला : मन पर नियंत्रण कर कर्तव्यों के निर्वहन में केन्द्रित हो। परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी।  
वृश्चिक : पुरानी बातों को स्मरण कर मन उदास होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन असमर्थ होगा।  
धनु : पीठ पीछ दूसरों की बुराई न करें। बीते हुए व आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। नकारात्मक विचारों को त्यागकर अपनी क्षमताओं को निखारनें का प्रयत्न करें।
मकर : आलस्य व नीरसता आपके प्रगति मे बाधक है। पूर्वाग्रह वश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। गलतियों को स्वीकारते हुए संबंधों में क्षमायाचना करें और शान्त भाव से अच्छे कार्यों द्वारा उसकी प्रायश्चित भी करें।
कुंभ : मन पर नाकारात्मक विचारों मत प्रभावी होंने दे। वसूल पसन्द व स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगी। आप सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। शासन सत्ता के क्षेत्र में वर्चस्व बनेगा।
मीन : भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। पुरानी घटनाओं से मन ओत-प्रोत होगा। सन्तान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा।

 

 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment