बृहस्पतिवार, 15 अगस्त, 2019 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 15 अगस्त, 2019 का राशिफल।
![]() बृहस्पतिवार, 15 अगस्त, 2019 का राशिफल |
मेष : काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आर्थिक लाभ का योग है। आकस्मिक यात्रा होगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा।
बृषभ : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी।
मिथुन : सकारात्मक सोच को अपनाते हुए जीवन को सही दिशा की ओर केंद्रित करें। परिजनों के अनुकूल चलें। नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में न गंवाए।
कर्क : प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं नकारात्मक विचार पैदा करेंगी। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ संभव।
सिंह : नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। अच्छे कार्योंसे परिजनों के दिल में जगह बनायें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।
कन्या : नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।
तुला : महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। पुरानी घटनाएं याद आएंगी।
वृश्चिक : भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। रोजगार संबंधी कुछ नयी योजनाओं पर केंद्रित होंगे। किसी कार्य में सफलता से उत्साहित होंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें।
धनु : महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। आप बातूनी ज्यादा एवं कर्मठ कम कहें जाएंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग है। समस्याओं का समाधान होगा।
मकर : नीरस स्वभाववश रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में असमर्थ होंगे। बीती बातों को सोचने के बजाए वर्तमान में जीने का प्रयास करें। ज्यादा बोलने से व्यक्तित्व पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
कुंभ : महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी स्थितियों के साथ समझौतावादी बने। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। संयमी व धैर्यवान बने।
मीन : कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया का महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा।
| Tweet![]() |