सोमवार, 12 अगस्त, 2019 का राशिफल

Last Updated 12 Aug 2019 12:05:30 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 12 अगस्त, 2019 का राशिफल।


सोमवार, 12 अगस्त, 2019 का राशिफल

मेष : कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें।  जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।   
बृषभ : नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं। कार्य क्षेत्र में थोड़ा ध्यान देवे अच्छा होंगा कि परिजनो के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें।  
मिथुन:  जीविका में सामान्य व्यस्तता रहेगी। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन अरुचितकर लगेगा। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। किसी सम्बन्ध में कटुता पैदा कर सकती है। 
कर्क : मौमस को देखते हुए स्वास्थ के प्रति सावधानी अपेक्षित है। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आपका अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में गंवायेगा।
सिंह : कमजोर मनोबल के कारण मन में शंकाओं का जन्म संभव। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए भविष्य को सवांरें।   

कन्या : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही न करें। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा।   
तुला: आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा।  अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें।                       
वृश्चिक : हर स्थिति में समय को कोसना ठीक नहीं। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें। आलस्य का त्याग करें। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवायें।    
धनु : दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें।  
मकर : आय के साधन सुलभ होंगे। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। किसी सम्बन्ध में प्रगाढ़ता नीजी सम्बन्धों में कटुता पैदा कर सकती है। 
कुंभ: खान-पान में परहेज रखें।  बकाया धन प्राप्ति के योग हैं। बिगड़े हुए सम्बन्धों में सुधार के लिए अच्छे भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है।
मीन: आर्थिक चिन्ताएं मन को परेशान करेंगी। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है। वाद-विाद से दूर रहें, अन्यथा कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment