11 से 17 अगस्त, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 11 Aug 2019 12:04:44 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 से 17 अगस्त, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल।


11 से 17 अगस्त, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल


जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 से 17 अगस्त, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल।
मेष-यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो इस सप्ताह संबंधियों का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन से कठिन समस्यओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। कुछ  किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलें। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। 
वृषभ-ऐसा नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। इसलिए हर स्थिति में पूरी ताकत के साथ तत्पर रहें। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण होगा। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। क्रियाशीलता से प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं का क्रियान्वन करेंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। भविष्य संबंधी आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कुछ कठिनाइयां। संभव। घर-परिवार में व्यय का योग है।

मिथुन-इस सप्ताह ग्रहों की अनुकूलता आपके लिए काफी लाभप्रद होगी। योजनाबद्ध प्रयासों से मन प्रसन्न होगा। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे। व्यवहार कुशलता द्वारा संबंधों में भरपूर लाभ प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यकुशलता का लाभ उठाएंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होता नजर आएगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को किसी विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण से तनावित हो सकते हैं। नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है।    
कर्क-बीती बातों को भूल वर्तमान में जीयें। कार्यक्षेत्र में लाभकारी आसार बनेंगे। प्रतिभावान होने के साथ यदि आप थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। प्रगति के नये अवसर मिलेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।     
सिंह-वर्तमान समय संघर्ष व चिंताओं से भरा है। जीवन साथी के स्वास्थ को लेकर परेशान होंगे। जुझारु प्रवृति हर समस्या का सामना करने में सक्षम है। संवेदनशील मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से ओतप्रात होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ दायित्वों की समयानुकूल करने हेतु केंद्रित हों। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।
कन्या-नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से लोकप्रिय होंगे। विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन में चिंता संभव। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह ऊर्जावान बनाएंगा। किसी मेहमान के आगमन से व्यय संभव।   
तुला-पुरानी बातों को भूल कर जिंदगी को नई सिरे से शुरु करें। परिवार में अपनी गरिमा का ख्याल रखते हुए यथोचित संबंधों में सौम्यता लायें। सोमवार एवं बुधवार को सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। किसी नयी संवेदना का प्रभाव किसी नये रिश्ते को जन्म देगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।  
वृश्चिक-इस सप्ताह कुछ चिंताएं परेशान करेंगी। परिजनों की हर छोटी-मोटी बात का बुरा न माने। आकस्मिक जीविका संबंधी कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करेंगे। ईश्वरीय आस्था से मन में सुख-शांति का आभास होगा। अपने हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन में चिंता संभव। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण रहेगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन का भय मन को परेशान करेगा।
सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। राजनीतिज्ञों की सक्रियता से शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। 
कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। रविवार एवं सोमवार को खानपान में सावधानी बरतें। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होंगे। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंधों में कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाएं क्रियान्वित करेंगे।  
मकर-सगे-संबंधियों के बीच अलगाव जैसी स्थिति अवसादित कर सकती है पुरानी गलतियां सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले-शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनाएं। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने से लोकप्रिय होंगे। मिलनसारिता द्वारा संबंधों को प्रभावित न होने दें। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ ख्याल रखें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव।
कुंभ-पूरे सप्ताह संघर्ष व साधनाभाव के बीच जीवन की नई चुनौतियाँ आपके समक्ष रहेंगी। जरुरत है तो सिर्फ मनोबल व धर्य बनाए रखने की। परिवार को सहेजने व प्यार का संचार करने में प्रयत्नशील होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होंगे। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। समय का पूर्ण उपयोग करें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। 
मीन-दूसरों की आलोचना करना या इधर की बात उधर करने जैसी किसी भूल से आपकी छवि कुप्रभावित हो सकती है। कुछ नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सचेत रहे। भाग्य व वक्त का अनुपम सहयोग बड़ी ही मजबूती से मिल रहा है। नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस लोगों से निकटता हानिकर हो सकती है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment