शुक्रवार, 9 अगस्त, 2019 का राशिफल

Last Updated 09 Aug 2019 04:53:32 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 9 अगस्त, 2019 का राशिफल।


शुक्रवार, 9 अगस्त, 2019 का राशिफल

मेष : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। कार्यक्षेत्र में क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएं।             
बृषभ : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।            
मिथुन : नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। पुरानी बातों को भूल वर्तमान में जीयें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। परिवारिक संबंध मधुर बनाएं।        
कर्क : विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दुविधाग्रस्त होंगे। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता मिलेगी।    

सिंह : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। राजनीतिक सरगर्मियां आपकी ब्यस्तता बढ़ाएंगी।       
कन्या : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक इंतजार करें। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी।           
तुला : अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें।
वृश्चिक : कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।      
धनु : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नयी योजनाओं पर केंद्रित होगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। दूसरों की सफलता से अपने अन्दर हीनता न आने दें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।          
मकर : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन तत्पर होगा किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। रोजगार में नये अवसर उत्साहित करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव।       
कुंभ : जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। रोजगार की समस्याओं से हतोत्साहित न हों। किसी महत्वपूर्ण कार्य में मन केंद्रित होगा। दूसरों की बात इधर से उधर न करें।           
मीन : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। दूसरो की आलोचना कतई न करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment