बृहस्पतिवार, 8 अगस्त, 2019 का राशिफल

Last Updated 08 Aug 2019 02:13:05 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 8 अगस्त, 2019 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 8 अगस्त, 2019 का राशिफल

मेष : नये संबंध के प्रति विशेष निकटता बढ़ेगी। महत्वाकांक्षी योजनाएं बनेंगी। सामाजिक सक्रियता से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव।    
बृषभ : निकट संबंधो में भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। मन अच्छी कल्पनाओं से प्रभावित होगा। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।
मिथुन : भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश मिले। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें।

कर्क : मन अच्छी भावनाओं से प्रभावित रहेगा। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें।
सिंह : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता के आसार हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता मिलेगी।  
कन्या : अर्थाभाव और भविष्य की चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी। चुनौतियों का सामना करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन अशांत रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें।
तुला : अपने उपर नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।
वृश्चिक : मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप पीठ पीछे दूसरों की आलोचना न करें।
धनु : पीठ पीछे दूसरों की आलोचना करने से छबि कुप्रभावी होगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। निकट संबंधों में शंकाओं को हावी न होने दें। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें।
मकर : भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। निकट संबंधों में मधुर संवाद से सुंदर छबि बनायें। आपका मन किसी महिला की ओर केंद्रित हो सकता है। निकट संबंधों में शंकाएं न पालें।
कुंभ : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। रोजगार क्षेत्र में किया गया प्रत्यन सार्थक होगा।
मीन : भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार हैं। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment