बुधवार, 7 अगस्त, 2019 का राशिफल

Last Updated 07 Aug 2019 06:43:28 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 7 अगस्त, 2019 का राशिफल।




बुधवार, 7 अगस्त, 2019 का राशिफल

मेष : प्रयासरत्त क्षेत्रों में कुछ अड़चनों का आभास होगा। परिवार एवं दाम्पत्य सुख का भरपूर योग है। कार्य-पेशे में प्रगति के योग बनेंगे। विद्यार्थियो के लिए अनुकूल समय होगा।
बृषभ : निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।
मिथुन : अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाने का अवसर प्राप्त होगा। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।
कर्क : किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के आसार हैं। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। कल्नाशील व महत्वाकांक्षी मन को दूसरों की प्रगति से हीनता का शिकार न होने दें।
सिंह : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।

कन्या : आपका अत्याधिक बोलना या बिन मांगे किसी को राय देना हानिकारक हो सकता है। कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन में अशान्ति का माहौल बनेगा। पारिवारिक संबंधों को मधुर बनायें।        
तुला : नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश मिले।
वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ उठाएंगे। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे।
धनु : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षार्थी शिक्षा में ध्यान दें। राजनीतिज्ञो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न करें।
मकर : किसी भी चीज को अंडर ईस्टमेट न करें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेेंगे। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी।
कुंभ : राजनीति में क्रिया कलापों में आपकी सक्रियता काफी तेज होगी। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। कुछ नये संबंधों के प्रति निकटता आपके लिए काफी लाभकरी दिखाई दे रही है।
मीन : संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति होगी। वक्त के साथ समझौतावादी रवैया अपनाएं। बीती बातों का पश्चाताप न करें। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें। घर में लाभकारी स्थिति रहेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment