दैनिक राशिफल, बृहस्पतिवार, 27 जून, 2019

Last Updated 27 Jun 2019 02:40:19 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 27 जून, 2019 का राशिफल।


दैनिक राशिफल

मेष : जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।      
बृषभ : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  
मिथुन : राजनीतिज्ञों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी। ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें।    
कर्क : भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। भविष्य की चिंता छोड़ वर्तमान के बारे में सोचें। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें।  

सिंह : नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पूरा दिन अध्यात्मिक एवं पारंपरिक कार्यों में ब्यतीत होगा। स्वास्थ के प्रति थोड़ी सावधानी अपेक्षित है। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव।    
कन्या : निराशावादी विचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। भावनात्मक रुप से मन में एकाकीपन का एहसास होगा।  
तुला : जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन बोझिल होगा। शासन-सत्ता एवं राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।   
वृश्चिक : दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी।
धनु : सगे-संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। महत्वपूर्ण दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। दूसरों की प्रगति से अपने अन्दर हीनता न आने दें।      
मकर : अच्छे आचार-विचार से सगे-संबंधों में लोकप्रिय होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा।      
कुंभ : भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें।      
मीन : पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment