बुधवार, 26 जून, 2019 का राशिफल

Last Updated 26 Jun 2019 05:44:23 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 26 जून, 2019 का राशिफल।


बुधवार, 26 जून, 2019 का राशिफल

मेष : जीवन की कठिनाईयों के कारण मन में हीन भावना न लावे, अपनी क्षमताओं पर भरासो करें। आवेश में कोई कार्य से हानि संभव। पूर्वाग्रह वश मन में सम्बन्धों के प्रति नकारात्मक को न पालें।
बृषभ : भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक है। किसी नए कार्य में मन केन्द्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही हानिकारक हो सकती है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुरुप चलें।       
मिथुन : महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय ब्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नयी जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। कार्यकुशलता व सुन्दर बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे।         
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित ब्यवस्था के लिए के मन चिन्तित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का आभास होगा। 
सिंह : शासन-सत्ता से जुड़े ब्पक्तियों के लिए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।

कन्या : किसी महत्पूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। किसी नये कार्य के सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी।     
तुला : कुछ कठिनाईयां से मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे। अच्छी ब्यवहारकुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में बृद्धी होगी। वृद्ध व्यक्तियों के स्वास्थ में सुधार और अविवाहितों के विवाह होने के योग है।   
वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। परिजनों से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। आवेश में कोई कार्य से हानि संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन चिन्तित होगा।  
धनु : कुछ नये आय के संसाधन बनेंगे। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति निकट संबंधों में आपकी अच्छी छबि बनेगी। निकटस्थ संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकता है।         
मकर : अत्यधिक कार्यों की व्यस्तता से मन परेशान होगा। पुरानी समस्याओ को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। निराशा त्याग मन को आशावादी बिचारों से सिंचित करें। लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी।     
कुंभ : किसी नये रिश्तें में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।   कुछ कानूनी मामले भी हल होते नजर आएंगे। जीविका में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केन्द्रित होगा।
मीन:  किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सम्बन्धों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक समस्याएं मन पर दबाव बनाएंगी।बहुत सारे अवरोधित कार्यों हल के आसार बनेंगे। कार्य क्षेत्र में अपनें बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाऐंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment