मंगलवार, 25 जून, 2019 का राशिफल

Last Updated 25 Jun 2019 06:14:03 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 25 जून, 2019 का राशिफल।


मंगलवार, 25 जून, 2019 का राशिफल

मेष : सुख-साधन हेतु व्यय संभव। यात्रा द्वारा कार्य सिद्धि के योग हैं। जीविका संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम की आवश्यकता है।

बृषभ : पुराने संबंधों से लाभ संभव। प्रणय संबंधों में केन्द्रित मन परिजनों से असंतुष्ट होगा। नियोजित परिश्रम द्वारा प्रयासरत कार्यों में सफलता के आसार बनेंगे। रोजगार के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होंगे।      
मिथुन : आकस्मिक कोई सुखद स्थिति मन उत्साहित करेगी। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं को पहचान कर उनसे दूरी बनाएं। आंतरिक मनोभाव को परिजनों से प्रकट कर भावनात्मक निकटता बनाएं।    
कर्क : अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न तीव्र।  नियोजित परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना।      

सिंह : आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है। कोई सुखद समाचार से मन उत्साहित । आय एवं व्यय में संतुलन बनायेें।
कन्या : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केन्द्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दायित्वों की पूर्ति में विलंब से मन चिन्तित।
तुला : किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना मन को अरुचिकर लगेगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। प्रणय संबंधों में मन केन्द्रित। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा।
वृश्चिक : नये गणमान्य व्यक्तियों से संबंध बनेंगे। बहुत दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है। आय के साधन सुलभ होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।
धनु : जीविका में किसी नये कार्य के प्रारंभ से आर्थिक प्रगति के आसार बनेंगे। जीविका क्षेत्र में प्रगति के आसार बनेंगे। परिश्रम द्वारा धनागम संभव। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। आलस्य का त्याग करें।
मकर : भविष्य की चिन्ताएं मन पर प्रभावी होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के दिशा में लापरवाही हितकर नहीं है। घरेलू कार्यों में व्यय संभव। आय एवं व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे।
कुंभ : अत्यधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। पारिवारिक दायित्वों के प्रति मन केन्द्रित होगा। खराब प्रवृत्ति के व्यक्तियों से दूरी बनावें।  आय एवं व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे।
मीन : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। ग्रह स्थिति आपके अनुकूल है। अत: अनावश्यक कार्यों में समय व्यर्थ के बजाय समय का पूरा लाभ उठावें। आय से ज्यादा व्यय मन को परेशान करेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment