सोमवार, 24 जून, 2019 का राशिफल

Last Updated 24 Jun 2019 06:37:54 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 24 जून, 2019 का राशिफल।


सोमवार, 24 जून, 2019 का राशिफल

मेष : नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। प्रशासनिक एवं राजनीतिक संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।     
बृषभ : किसी महत्वपूर्ण सफलता हेतु मन केन्द्रित होगा। परिवार में अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। शिक्षा की दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।  
मिथुन : कठिनाइयों एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने के आसार हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा।
कर्क : भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। रोजगार में प्रगति संभव। आमदनी में वृद्धि के योग हैं। अविवाहितों के विवाह तय होने की अत्याधिक संभावना है।     

सिंह : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त होगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। किसी सहकर्मी खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।    
कन्या :  खुलाबासी चीजें न खाएं। शिक्षा के दिशा में थोड़ा परिश्रम की आवश्यकता है । पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।  
तुला : विभागीय परिवर्तन से थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ नवीन कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। बकाया धन प्राप्ति के योग हैं। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें।  
वृश्चिक : आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। रोजगार में सुधार हेतु मन चिन्तित होगा। व्यवसाय में नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। 
धनु: भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त मन में एकाकी की अनुभूति होगी। नशीले पदाथरे का सेवन न करें। आय के साधन सुलभ होंगे। अपयश व लांछन से बचें। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा।  
मकर : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नवीन संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। नये कार्यों से लाभ। उत्साह में वृद्धि होगी।   
कुंभ : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नये घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध व विलंब से मन चिन्तित। जीविका में व्यस्तता बढ़ेगी। 
मीन : अपने अंदर कुछ नए उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। बिगड़े हुए संबंधों में फिर प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment