23 से 29 जून, 2019 का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 23 Jun 2019 06:59:18 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 से 29 जून, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल।


23 से 29 जून, 2019 का साप्ताहिक राशिफल

मेष-घर-परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। किसी नये कार्य में रुचि से मन उत्साहित होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं  शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।      

वृषभ-पुरानी सभी समस्याओं पर बिजय प्राप्त होगी व्यवसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। चिंताओं से भरे समय में कुछ अच्छे आसार भी नजर आएंगे। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।    

मिथुन-ईश्वरीय आस्थ में वृद्धि होगी। किसी नये व्यवसाय के प्रति आपका आकषर्ण बढ़ेगा। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख मिल रहे अच्छे अवसरों का लाभ उठाएं। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। एक साथ कई जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। 

कर्क-जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी और कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी।  विद्यार्थी कैरियर को लेकर परेशान होंगे। 

सिंह-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। मन ढ़ेर सारी चिंताओं से प्रभावित रहेगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपनी व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में अपकी प्रतिभा में निखार आयेगा।

कन्या-कुछ आर्थिक कठिनाइयां मन को परेशान करेंगी। परिवार में कुछ अप्रिय बातें मन को कष्ट पहुंचा सकती हैं। विषम स्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का प्रबल योग है। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वन्चित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।   

तुला-कुछ महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। यह समय जीवन में बड़े परिवर्तन का है। अविवाहितो के विवाह होने का समय है। पुरानी समस्याओं के समाधान के आसार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।

वृश्चिक-धार्मिक आयोजन में व्यस्तता बढ़ेगी। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। भावनात्मक रिश्तों एवं प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होगा। आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। बचकाना व्यवहार पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कार्यक्षेत्र में आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति  होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।

धनु-इस सप्ताह धनागम के नये मार्ग खुलेंगे। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रोजगार बड़े परिवर्तन का समय है। आकस्मिक कोई यात्रा लाभप्रद होगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति होगी। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-ब्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।

मकर-घर-परिवार में मांगलिक आयोजन संभव है। पारंपरिक व धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। सामाजिक व व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। पारिवारिक वातारण से भावनात्मक असन्तुष्टि संभव। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रिय होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को महत्वपूर्ण स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकती है। अत: इसे सुधारें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।

कुंभ-अच्छे विचार प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए वातावरण अनुकूल होगा। अनवरत् परिश्रम से महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। बढ़ती जिम्मेदारियां अपनी समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। सोमवार एवं  मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक हो सकता है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।

मीन-इस सप्ताह बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। आर्थिक कठिनाइयां आपको परेशान करेंगी। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय संभव। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। आकस्मिक कोई लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment