शुक्रवार, 28 जून, 2019 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का राशिफल।
![]() शुक्रवार, 28 जून, 2019 का राशिफल |
मेष : अच्छी योजनाओं के साथ आपकी सक्रियता प्रगति का मार्ग खोलेगी। योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित करेंगे और प्रतिभा को उजागर करेंगे। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु केंद्रित होंगे।
बृषभ : किसी महत्वपूर्ण आयोजन की कुशल व्यवस्था के लिए केंद्रित होंगे। राजनीति में सक्रियता से आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। प्रयासरत् क्षेत्र में अवरोधों का समय समाप्त होगा।
मिथुन: कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। मौसम के परिवर्तन के अनुसार अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है। अच्छी भावनाओं से संबंधों में अच्छी छबि बनेगी।
कर्क : बिना वजह दूसरों की आलोचना करना अच्छी बात नहीं है। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। व्यावसायिक लाभ के अवसर प्रप्त होंगे। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता सफलता की सूचक है।
सिंह : नौकरी-पेशे में सुखद वातावरण बनेगा। प्रतिभाओं व क्षमताओं को पहचान कर सही दिशा में परिश्रम करें। सकारात्मक विचार व नए उद्देश्य के साथ स्वयं को सक्रिय करेंगे तो सफल होंगे।
कन्या : किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से आपकी गरिमा बढ़ेगी। महत्वकांक्षाएं व्यवसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी।
तुला : आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। छोटी यात्राएं अपेक्षित हैं। ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे। नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। शंकाओं पर काबू रखें।
वृश्चिक : कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी। अत्याधिक संवेदनशीलता सगे-संबंधियों के बीच कष्ट की जननी बनेंगी। अत: इस पर नियंत्रण करें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें।
धनु : नये रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। वकपटुता से सगे-संबंधों में लोकप्रिय होंगे। धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केंद्रित होंगे।
मकर : महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मौसम के अनुसार आहार-विहार पर नियंत्रण रखें। भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा। सामाजिक संबंधों में निर्वहन में व्यस्तता बढ़ेगी।
कुंभ : किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। जीविका में अवरोधों से मन में निराशा संभव। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ मिलेगा।
मीन : जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। किसी नये कार्य से लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी सुखद आसार मन को प्रसन्ना होगा। धार्मिक व सामाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी।
Tweet![]() |