सोमवार, 10 जून, 2019 का राशिफल

Last Updated 10 Jun 2019 06:09:58 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 10 जून, 2019 का राशिफल।


सोमवार, 10 जून, 2019 का राशिफल

मेष : नई-नई युक्तियों के साथ लाभ के नये साधन सुलभ होंगे। रोजगार  पारिवारिक समस्याएं आपको थोड़ा चिन्तित कर सकती है। समय का लाभ उठाते हुए कार्य क्षेत्र में अनवरत् परिश्रम की आवश्यकता है।      
बृषभ : कुछ भावनात्मक संबंधों को लेकर मन परेशान होगा। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। कुछ कठिनाईयों से मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे।
मिथुन :  दूसरों की आलोचना करना अच्छी बात नहीं। अत्यधिक कायरे की व्यस्तता से मन परेशान होगा। पुराने समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। संबंधों में मधुरवाणी का प्रयोग करें।  
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित व्यवस्था के लिए के मन चिन्तित होगा। नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगा। निकट संबंधों में आपकी अच्छी छवि बनेगी।     

सिंह :  किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का अभास होगा। महत्वपूर्ण कायरे के प्रति आलस्य न करें। परिश्रम के लिए मन चिन्तित होगा। परिजनो से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।
कन्या : बहुत सारे अवरोधित कायरे के हल होने आसार बनेंगे। किसी नये कार्य के सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आवेश में कोई कार्य से हानि संभव।    
तुला : किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में अपनें बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। जीविका में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। महत्हपूर्ण क्षेत्रो में सहयोग प्राप्त होगा।  
वृश्चिक : भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक है। किसी नये कार्य में मन केन्द्रित होगा। हर बात को लेकर मन को संजीदा न होने देवे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम के लिए मन केन्द्रित होगा।   
धनु : दूसरों की प्रगति से मन में ईष्र्या एवं हीनता न पैदा होने देवे। निकटस्थ संबंधों में किसी की कटुवाणी मन को दुखित कर सकता है। कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी।        
मकर : किसी महत्पूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। जीवन की कठिनाईयों के कारण मन में हीन भावना न लावे, अपनी क्षमताओ पर भरोसा करें। लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी।    
कुंभ : अच्छी व्यवहारकुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। आर्थिक समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यकुशलता व सुन्दर बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे।
मीन : अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मक को न पालें। किसी नये रिश्तें में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment