9 से 15 जून, 2019 का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 09 Jun 2019 12:35:21 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 9 से 15 जून, 2019 का साप्ताहिक राशिफल।


9 से 15 जून, 2019 का साप्ताहिक राशिफल

मेष-किसी नये व्यवसाय के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। सामाजिक ब्यस्तता बढ़ेगी। लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे परंतु अपयश एवं लांछन से बचें। भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी
लायें। अत: इसे सुधारें।

वृषभ-इस सप्ताह कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। स्वास्थ के प्रति सावधानी बरतें। राजनीतिज्ञों को कुछ उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है। बढ़ती जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में श्रमवश आलस्य संभव। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुालता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक हो सकता है। अभिभावकों के सहयोग से उत्साहित होंगे।  

मिथुन-आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। संबंधियों के बीचवाणी पर संयम रखें। परिवार में किसी की अस्वस्थता संभव। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। पूर्वाग्रहवश से आांकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। संवेदनीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें। शिक्षा-प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आांकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केन्द्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।

कर्क-कुछ नई महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे तथा कार्यकुालता का जौहर बिखेरेंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। कुंठा अथवा हीनभाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कार्यक्षेत्र में आपकी छबि कुप्रभावित हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। निकट संबंधों के स्नेह से उत्साहित होंगे। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी।    

सिंह-भविष्य को लेकर मन नकारात्मकता का शिकार हो सकता है। कुछ विशेष सफलताओं के आसार बनेंगे। अच्छे विचार आंतरिक प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। किसी नये कार्य में रुचि से मन प्रफुल्लित रहेगा। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।  

कन्या-महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। कुछ देनदारियां हतोत्साहित कर सकती है। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। शुक्रवार एवं शनिवार को कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। नये-नये कार्यों पर मन केंद्रित होगा। शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।  

तुला-परिवार में छोटी-छोटी बातों से तनाव न करें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। किसी मांगलिक आयोजन में शामिल होंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें।

वृश्चिक-ईश्वरीय आस्था से समस्याएं हल होंगी। मन पर अनैतिक विचार हावी न होने दें। रोजगार में ब्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। कोई लंबी दूरी की यात्रा का योग है। नये दायित्वों की वृद्धि से मन  चिंतित होगा। राजनीतिज्ञों को अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन में चिंता संभव। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे। 

धनु-महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। भविष्य संबंधी चिंताएं छोड़ सकारात्मक दिशा में स्वयं का ध्यान केंद्रित करें। भौतिक सुख-साधनो की पूर्ति में अत्याधिक व्यय का योग है। निकट संबंधों में कटुता की आशंका है। रविवार एवं सोमवार को कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पुरानी समस्याओं के समाधान के आसार बनेंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।

मकर-संवेदनील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छबि को कुप्रभावित कर सकता है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव।  परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातारण में असन्तुष्टि संभव। सामाजिक कार्यों के निर्वहन से लोकप्रिय होंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी   अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। दूसरों की आलोचना न करें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।    

कुंभ-बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने हेतु मन केंद्रित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाएं आपके मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी  बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। अवरोधित कार्यों के समाधान होने के आसार बनेंगे। विषम स्थितियों के मध्य धैर्य अथवा संयम से काम लें। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देय से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।

मीन-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण होगा। श्रेष्ठजन या अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। नौकरी क्षेत्र में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपनी व्यवहार कुालता से संबंधों में प्रगाढ़ता लाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment