शुक्रवार, 7 जून, 2019 का राशिफल

Last Updated 07 Jun 2019 06:33:30 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 7 जून, 2019 का राशिफल।


शुक्रवार, 7 जून, 2019 का राशिफल

मेष : नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन निराश होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में ब्यय का योग है। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे।
बृषभ : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।
मिथुन : निकट संबंधों में मधुर संवाद से सुंदर छबि बनायें। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से महत्ता बढ़ेगी। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने। सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में भागेदारी संभव।
कर्क : कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी।  बिद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में संबंधियों का भरपूर लाभ मिलेगा।

सिंह : दुबिधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच का लाभ मिलेगा। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी।
कन्या : नकारात्मक चिंताओं को त्याग क्षमताओं पर भरोसा करें। नौकरी-पेशे में अधिकारियो व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा।
तुला : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभार रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
वृश्चिक : पुराने संबंधों से लाभ संभव। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता मिलेगी।
धनु : कठिन एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साहका संचार होगा।
मकर : कुछ भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। गैर सांस्कारिक कार्योंं की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगावें।
कुंभ : कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए प्रयत्नशील होंगे। प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव।
मीन : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment