मंगलवार, 11 जून, 2019 का राशिफल

Last Updated 11 Jun 2019 12:03:08 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 11 जून, 2019 का राशिफल।


मंगलवार, 11 जून, 2019 का राशिफल

मेष : पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी अरुचितकर लगेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ के आसार बनेंगे। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के व्यक्ति क्रियाशीलता बढ़ेगी।
बृषभ : दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील हों। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। आलस्य का त्याग करें।
मिथुन : कोई अप्रत्यासित समाचार अचंभित कर सकता है। कही-कही अत्यधिक बोलना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। महत्वपूर्ण जगहों पर अपने वाणी पर संयम रखने की चेष्ठा करें।     
कर्क : निकटस्थ संबंधों में कुछ अप्रिय बाते दूरी पैदा करेंगी। राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार है। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनावें।   
सिंह : मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। 

कन्या : महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। निराशावादी बिचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव।
तुला : पुरानी मर्मस्पर्शी बातें भी आपको भावनात्मक रूप से नीरस बना सकती है। कुछ पारिवारिक चिन्ताएं मन को दुखित करेंगी। स्वास्थ संबंधी कठिनाईयां भी मन को दुखित कर सकती है।   
वृश्चिक : अत्यधिक कार्यों के बोझ से मन बोझिल होगा। मन को सकारात्मक दिशा में सक्रीय करते हुए अपने आपकों उर्जावान बनाए रखे। महत्वपूर्ण दायित्वें पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।    
धनु : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएगी। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग उत्साह का संचार करेगा। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।   
मकर : जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रही जीवन में उत्साह अभाव। किसी संबंधी अथवा खुद के अस्वस्थता से परेशान हो  सकतें है।   
कुंभ : संबंधों में नैतिक कर्तव्यों बिमुख न हो। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में व्यतीत होगा। नए कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव।     
मीन : भावुक्ता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। स्वास्थ का पूरा ख्याल करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment