Joe Jonas Sophie Turner: शादी के चार साल बाद तलाक लेंगे जो जोनस-सोफी टर्नर!

Last Updated 04 Sep 2023 04:45:31 PM IST

कपल के रिश्ते में पिछले छह महीने से खटपट चल रही है। दोनों का रिश्ता एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है, जिसका असर साफ तौर पर उनकी निजी जिंदगी पर पड़ रहा है


हॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री सोफी टर्नर और गायक जो जोनस का रिश्ता साल 2016 में शुरू हुआ था। डेटिंग करने के बाद उन्होंने अगले साल अक्टूबर 2017 में सगाई की थी। बाद में मई 2019 में इस कपल ने लॉस वेगास में गुपचुप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर दिया था। लेकिन अब कथित तौर पर यह मशहूर कपल शादी के चार साल बाद एक-दूसरे से तलाक़ ले रहा है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, कपल के रिश्ते में पिछले छह महीने से खटपट चल रही है। दोनों का रिश्ता एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है, जिसका असर साफ तौर पर उनकी निजी जिंदगी पर पड़ रहा है। हाल ही में जो जोनस को जब स्पॉट किया गया तो देखा गया था कि उन्होंने अपनी शादी की अंगूठी नहीं पहनी है। इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जो और सोफी ने एक साल पहले मियामी में खरीदी गई हवेली बेच दी है। हालांकि, दोनों अभी तक तलाक की अफवाहों पर चुप्पी साधे हुए हैं।

पिछले महीने सोफी टर्नर को निक जोनस की पत्नी, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और केविन जोनस की पत्नी डेनिएल जोनस के साथ जोनस ब्रदर्स के न्यूयॉर्क कॉन्सर्ट में भाग लेते हुए देखा गया था। हालांकि, टेक्सास शो में सिर्फ चोपड़ा और डेनिएल स्पॉट हुई थीं। बता दें, साल 2019 में शादी के बाद सोफी और जो जुलाई 2020 में अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने थे। बेटी विला के जन्म के दो साल बाद कपल के घर 2022 में फिर से बेटी का जन्म हुआ था।

 

सहारा समय लाईव
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment