सिंगर मिलिंद गाबा के घर आईं डबल खुशियां, पत्नी प्रिया बेनीवाल ने ट्विन्स को दिया जन्म
Last Updated 31 May 2025 01:46:19 PM IST
गायक मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी एवं फैशन ब्लॉगर प्रिया बेनीवाल जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं।
![]() |
गाबा ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह खुशखबरी साझा की।
मिलिंद गाबा को उनके गाने ‘शी डोंट नो’, ‘साड्डी दिल्ली’, ‘तेरी यारी’ और ‘क्या करूं’’ के लिए जाना जाता है। उन्होंने एक तस्वीर साझा की जिस पर लिखा था, “गाबा की स्टोरी में ‘ट्विस्ट’ नहीं, ‘ट्विन्स’ हैं।”
गाबा ने कैप्शन में लिखा, “अपने लिए कभी कुछ नहीं मांगा, तुझसे। अब अपने लिए और क्या ही मांग लूंगा। हमारे घर दो बच्चों का आगमन हुआ है। जय माता दी।”
इस पोस्ट को प्रिया बेनीवाल ने भी इंस्टाग्राम पर दोबारा साझा किया।
मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल ने अप्रैल 2022 में शादी की थी।
| Tweet![]() |