करीना कपूर खान का नए साल का मंत्र, 'खुद को बहस से दूर रखें'

Last Updated 31 Dec 2023 11:19:04 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने परिवार और दोस्तों के साथ स्विट्जरलैंड में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने अपना 2024 का मंत्र शेयर किया।


एक्ट्रेस करीना कपूर खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने परिवार और दोस्तों के साथ स्विट्जरलैंड में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने अपना 2024 का मंत्र शेयर किया।

'जब वी मेट' की एक्ट्रेस अपने पति और एक्टर सैफ अली खान, अपने बच्चों तैमूर, जेह और करीबी दोस्त नताशा पूनावाला के साथ छुट्टियों पर हैं।

करीना अपने फैंस के लिए स्विट्जरलैंड की तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

शनिवार को, करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर नए साल के मंत्र का खुलासा किया।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, ''मैं अपने जीवन के उस पड़ाव पर हूं, जहां मैं खुद को बहस से दूर रखती हूं। भले ही आप मुझे 1+1=5 बताएं, आप बिल्कुल सही हैं, एन्जॉय करें।''

'3 इडियट्स' फेम एक्ट्रेस ने पोस्ट को कैप्शन दिया: "2024 मंत्र"

उन्होंने एक कप कॉफी के साथ केक की तस्वीर भी शेयर की और कैप्शन दिया, ''क्या नाश्ते के लिए केक एक चीज है?"

वर्कफ्रंट की बात करें तो, करीना की अगली फिल्म 'द क्रू' और 'सिंघम अगेन' है।

IANS
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment