केक में आग लगाकर रणबीर कपूर बोले- 'जय माता दी', मुंबई में दर्ज हुई शिकायत; देखें VIDEO

Last Updated 28 Dec 2023 10:19:55 AM IST

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर कानूनी मुश्किल में फंस गए हैं। एक्टर के खिलाफ मुंबई के घाटकोपर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।


रणबीर कपूर अपने एक क्रिसमस सेलिब्रेशन वीडियो को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस वीडियो में एक्टर की एक हरकत ने सभी को हैरान कर दिया है। अब रणबीर के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है।

क्रिसमस मनाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में बुधवार को यहां एक थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर(FIR) दर्ज नहीं की है।

रणबीर कपूर ने क्रिसमस पर केक काटा था और केक पर शराब उड़ेली गई। केक कटने के बाद रणबीर ने जय माता दी का जयघोष किया। सोशल मीडिया में यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ जिसके बाद एक्टर रणबीर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।


 यह शिकायत संजय तिवारी ने घाटकोपर थाने में अपने वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा के माध्यम से दर्ज कराई है। शिकायत में दावा किया कि वीडियो में अभिनेता को "जय माता दी" कहते हुए केक पर शराब डालते और आग लगाते हुए देखा गया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल(ANIMAL) ने एक दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इसमें बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना समेत हर एक्टर के किरदार को लोगों ने सराहा। अब तक ये फिल्म दुनियाभर में करीब 874 करोड़ रुपए कमा चुकी है। इसे हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल में भी रिलीज किया गया है।

 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment