Jawan Song Zinda Banda Release: 'जवान' का पहला गाना 'जिंदा बंदा' हुआ रिलीज, जमकर नाचे शाहरुख

Last Updated 31 Jul 2023 03:47:13 PM IST

सुपरस्टार शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म 'जवान' का पहला गाना रिलीज हो गया है। गाने में शाहरुख के डायलॉग, शानदार लुक और जानदार डांस ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है।


'जिंदा बंदा' गाने में शाहरूख खान अपनी गर्ल गैंग के साथ नजर आ रहें हैं। जिसे फैंस खूब प्यार लुटा रहें है्।

शाहरूख ने ट्विटर पर गाने का लिंक शेयर करते हुए लिखा-शाहरुख खान ने ट्विटर पर गाने का लिंक शेयर करते हुए लिखा- उसूलों पर जहाँ आंच आए, टकराना जरूरी है। जो जिंदा है, तो जिंदा नजर जाना जरूरी है। वह ए दिल से शुक्रिया वसीम बरेलवी साहब जो आपने हमें इस मुकम्मल शेर को इस्तेमाल करने और इसके साथ थोडी गुस्ताखी करने की इजाजत दी।

एटली कुमार द्वारा निर्देशित 'जवान' के इस गाने को बनाने में 15 करोड़ रुपये लगे हैं। गाने में शाहरुख खान के साथ एक हजार बैकग्राउंड डांसर्स थिरकते नजर आ रहें हैं। रिपोर्ट्स का मानें तो इस गाने की शूटिंग चेन्नई में पूरे पांच दिन तक हुई थी।

यह गाना अब सभी प्रमुख संगीत प्लेटफार्मों पर हिंदी (जिंदा बंदा), तमिल (वंधा एडम), और तेलुगु (धुम्मे धुलिपेला) में उपलब्ध है। अनिरुद्ध द्वारा कंपोज और शोबी द्वारा कोरियोग्राफ किए गए डांस मूव्स के साथ, यह ट्रैक पूरे देश को झूमने के लिए मजबूर कर देगा।

अनिरुद्ध ने कहा, 'जवान' का पहला गाना लॉन्च हुआ है, 'जिंदा बंदा' मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है क्योंकि यह फिल्म के लिए मेरे द्वारा बनाया गया पहला ट्रैक है। यह मेरी पहली बार शाहरुख खान के लिए रचना है।

उन्‍होंने कहा, इतने प्रतिभाशाली कलाकारों और क्रू के साथ काम करना वास्तव में अद्भुत था, इस गीत को इतने बड़े पैमाने पर स्थापित करने में उनका समर्पण और कड़ी मेहनत प्रेरणादायक रही है। इस फिल्म के लिए तीन भाषाओं में एल्बम बनाना एक चुनौतीपूर्ण यात्रा रही है। मुझे उम्मीद है कि लोग 'जवान' के संगीत का उतना ही आनंद लेंगे, जितना मुझे इसे बनाने में आया।"

गौरतलब है कि अनिरुद्ध रविचंदर ने 2012 में तमिल फिल्म '3' से अपने म्यूजिक की शुरुआत की और सुपरहिट गाना 'व्हाई दिस कोलावेरी डी' बनाया। अपने एक दशक लंबे करियर के दौरान, उन्होंने हिंदी और तेलुगु के अलावा, अलग-अलग भाषाओं, मुख्य रूप से तमिल में, 90 से ज्यादा फिल्मों के लिए ऑरिजनल स्कोर और गानों को कंपोज्ड और प्रोड्यूस किया है।

फिल्म की कास्टिंग में इंडस्ट्री के कुछ बड़े नाम शामिल हैं, जिसमें शाहरुख खान से लेकर नयनतारा और विजय सेतुपति लीड रोल में हैं, और दीपिका पादुकोण स्पेशल अपीयरेंस में हैं। साथ ही सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लेहर खान, आलिया कुरेशी, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा भी अहम किरदार में नजर आएंगे।
 
'जवान' का निर्देशन एटली ने किया है। यह फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित है।

'जवान' 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

देखें वीडियो

 

 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment